एक्सप्लोरर

कन्नड़ भाषा विवाद में कमल हासन को लगी फटकार, कर्नाटक होई कोर्ट ने कहा- अगर आपने किसी को ठेस पहुंचाई है तो...

Kannada Language Controversy: ठग लाइफ फिल्म की रिलीज के बीच कन्नड़ भाषा कंट्रोवर्सी पर कर्नाटक हाईकोर्ट ने कमल हासन को आज फटकार लगाई है.

 Kannada Language Controversy: साउथ के सुपरस्टार कमल हासन ने हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' के एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कमेंट किया था कि कन्नड़ भाषा "तमिल से पैदा हुई" है. उनकी इस टिप्पणी पर कर्नाटक में काफी बवाल हुआ था. वहीं  कर्नाटक उच्च न्यायालय ने मंगलवार को मामले में सुनवाई की और कमल हासन को चेतावनी दी कि वह अपनी अभिव्यक्ति के अधिकार का इस्तेमाल "भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए" नहीं कर सकते.

चलिए यहां पांच पॉइंट्स में जानते हैं कोर्ट ने कमल हासन को क्या-क्या फटकार लगाई है.

1-भावनाओं को ठेस पहुंचाने का अधिकार नहीं
कर्नाटक उच्च न्यायालय ने तमिलनाडु के अभिनेता-राजनेता कमल हासन से कहा, "आपको बोलने का अधिकार है... लेकिन भावनाओं को ठेस पहुँचाने का नहीं. (स्वतंत्र) भाषण और अभिव्यक्ति का मौलिक अधिकार इस हद तक नहीं दिया जा सकता कि इससे जनता की भावनाओं को ठेस पहुँचे."

2-आप साधारण नहीं हैं
बता दे कि कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स सहित अधिकारियों को राज्य में कमल हासन की नई फिल्म 'ठग लाइफ' की रिलीज में बाधा न डालने या उसे रोकने का निर्देश देने की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने 70 वर्षीय सुपरस्टार से कहा, "आप कोई साधारण व्यक्ति नहीं हैं."

3-ठेस पहुंचाई है तो माफी मांगे
कमल हासन ने पिछले सप्ताह अपनी इस टिप्पणी के लिए माफ़ी मांगने से इनकार कर दिया था कि कन्नड़ भाषा तमिल से "पैदा हुई" है, जिसके लिए न्यायालय ने उनसे कहा, "हम अब यह आप पर छोड़ रहे हैं... अगर आपने किसी को ठेस पहुंचाई है तो माफ़ी मांगें."

4-कन्नड़ लोगों की जरूरत नहीं तो छोड़ दें रेवेन्यू
कोर्ट ने ये भी कहा, "इस मामले में, आपने एक बयान दिया. उस बयान को वापस लें... बस इतना ही. कर्नाटक से करोड़ों कमाए जा सकते हैं... लेकिन अगर आपको (कन्नड़ के) लोगों की ज़रूरत नहीं है तो रेवेन्यू छोड़ दें."

5-जनता की भावनाओं से खिलवाड़ की इजाजत नहीं
अदालत ने कहा, "लेकिन हम किसी को भी जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं देंगे...अदालत ने कहा, "जब गलतियां हुई हैं, तो आपको कहना चाहिए, 'मैंने इसी कॉनटेक्स्ट में बात की थी (लेकिन) अगर इससे किसी को ठेस पहुंची है तो मैं माफी मांगता हूं."

क्या है पूरा मामला
बता दे किन कमल हासन अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' के प्रमोशन के दौरान कन्नड़ भाषा पर की गई टिप्पणी को लेकर विवादों में फंस गए हैं. दरअसल 28 मई को चेन्नई में एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान उन्होंने कहा था कि "कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है". उनकी इस विवादित टिप्पणी का कर्नाटक के साथ ही और भी कई हिस्सों में विरोध हुआ. आम लोगों के साथ ही नेताओं ने भी हासन की टिप्पणी पर नाराजगी जताई. वहीं भाजपा और कन्नड़ समर्थक समूहों ने उनके बयान की निंदा की और बिना शर्त माफी की मांग की.

अपनी अपकमिंग फिल्म 'ठग लाइफ' के प्रमोशन के दौरान चेन्नई में आयोजित कार्यक्रम में हासन ने अपने भाषण की शुरुआत "उइरे उरावे तमीझे" वाक्यांश से की थी, जिसका अर्थ है "मेरा जीवन और मेरा परिवार तमिल भाषा में है". 'ठग लाइफ' 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

ये भी पढ़ें:-ब्लैक में ट्वीनिंग कर वेदांग रैना ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड Khushi Kapoor संग सेलिब्रेट किया था अपना बर्थडे, Inside तस्वीर हुई वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
'हर व्यक्ति नहीं बन सकता शंकराचार्य', अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सदन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
'हर व्यक्ति नहीं बन सकता शंकराचार्य', अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सदन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
भारत ने बांग्लादेश को दिया कितना कर्ज, किन कामों में हो रहा इस्तेमाल? जानें सब कुछ
'हर व्यक्ति नहीं बन सकता शंकराचार्य', अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सदन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
'हर व्यक्ति नहीं बन सकता शंकराचार्य', अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर सदन में बोले CM योगी आदित्यनाथ
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
टी20 क्रिकेट में खेली टेस्ट जैसी इनिंग! इस खिलाड़ी ने अपनी फिफ्टी के चक्कर में टीम की उम्मीदों पर फेरा पानी
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
पंडित नेहरू चीन के साथ क्यों चाहते थे पंचशील समझौता? CDS अनिल चौहान ने बताया 
Box Office Update: 'ओ रोमियो' कर रही है धमाकेदार कमाई, Border का कलेक्शन घटा, Shahid Kapoor की फिल्म से Sunny Deol का बड़ा नुकसान
'बॉर्डर 2' की कमाई लाखों में सिमटी, ‘ओ रोमियो’ ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्जा, रात 10 बजे तक का कलेक्शन जानें
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
यादों के झरोखे में नॉर्थ और साउथ ब्लॉक, जहां कभी देश की तकदीर लिखी जाती थी!
पीएम आवास योजना से इस राज्य में मिल रहे 2.80 लाख नए घर, जानें कैसे करें अप्लाई?
पीएम आवास योजना से इस राज्य में मिल रहे 2.80 लाख नए घर, जानें कैसे करें अप्लाई?
12वीं के बाद ऐसे बन सकते हैं कमर्शियल पायलट, जानिए पूरा प्रोसेस और खर्च
12वीं के बाद ऐसे बन सकते हैं कमर्शियल पायलट, जानिए पूरा प्रोसेस और खर्च
Embed widget