एक्सप्लोरर

गिरफ्तारी के बाद चंद घंटों में ही Allu Arjun को हाई कोर्ट से मिली जमानत, पीड़ित परिवार केस वापस लेने को तैयार

Allu Arjun News: अल्लू अर्जुन की आज सुबह हैदराबाद के संध्या थिएटर में मची भगदड़ से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था. अब इस मामले में उन्हें हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है.

Allu Arjun News: हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 के प्रीमियर के दौरान मचीन भगदड़ में एक महिला की मौत से जुड़े मामले में अल्लू अर्जुन को तेलंगाना हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है. बता दें कि अल्लू अर्जुन की आज सुबह गिरफ्तारी हुई थी. उसके बाद शाम 4 के आसपास हैदराबाद की लोअर ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था. 

हालांकि, अल्लू ने गिरफ्तारी के कुछ समय बाद ही हाई कोर्ट से मामले से जुड़ी तुरंत सुनवाई को लेकर याचिका दायर कर दी थी. इसके बाद शाम 5 से 6 बजे के बीच तेलंगाना हाई कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है.

यहां जानिए पूरे मामले की टाइमलाइन, घटना कब हुई उसके बाद इस मामले में कब-कब क्या क्या हुआ?


गिरफ्तारी के बाद चंद घंटों में ही Allu Arjun को हाई कोर्ट से मिली जमानत, पीड़ित परिवार केस वापस लेने को तैयार

संध्या थिएटर में मची थी भगदड़

फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले यानी 4 दिसंबर को हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 का प्रीमियर था. इस दौरान यहां अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म की स्टारकास्ट पहुंची. अल्लू अर्जुन के वहां पहुंचने के बाद मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और उसके दो बच्चों को आईसीयू में एडमिट करना पड़ा.

पुलिस ने दर्ज किया अल्लू अर्जुन के खिलाफ मामला

इस मामले में अल्लू अर्जुन, उनकी सिक्योरिटी टीम के साथ-साथ थिएटर मैनेजमेंट के खिलाफ मृतक के परिवार की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 105 और 118 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में तीन लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया गया था.

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी और लोअर कोर्ट का फैसला

आज दोपहर करीब 12 से 1 के बीच अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के तुरंत बाद अल्लू अर्जुन ने तेलंगाना हाई कोर्ट से मामले को लेकर तुरंत सुनवाई से जुड़ी एक याचिका दायर की. हालांकि, नामपल्ली कोर्ट ने उन्हें शाम करीब साढ़े 4 बजे के आसपास 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया.

हाई कोर्ट ने दी अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत

हैदराबाद लोअर कोर्ट के फैसले के थोड़ी देर बाद ही तेलंगाना हाई कोर्ट ने अल्लू अर्जुन की याचिका पर सुनवाई के बाद उन्हें अंतरिम जमानत दे दी है. हाई कोर्ट का ये फैसला करीब 5 से साढ़े 5 बजे के बीच आया. यानी अल्लू अर्जुन से जुड़े इस मामले में कुछ ही घंटों में पुष्पा 2 एक्टर की गिरफ्तारी हुई, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला आया और फिर हाई कोर्ट से उन्हें अंतरिम जमानत भी मिल गई.

गिरफ्तारी के दौरान अल्लू के सपोर्ट में आए सेलेब्स

अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद चिरंजीवी, पवन कल्याण जैसे बड़े स्टार्स उनकी फैमिली के पास पहुंचे तो वहीं वरुण धवन और पायल रोहतगी जैसे एक्टर्स ने भी उनके बचाव में बयान जारी किया. रश्मिका मंदाना ने कहा कि उन्हें तो भरोसा भी नहीं हो रहा कि ये क्या हो रहा है. उन्होंने घटना पर शोक जताते हुए लिखा कि इसके लिए किसी एक इंसान को ब्लेम नहीं किया जा सकता.


गिरफ्तारी के बाद चंद घंटों में ही Allu Arjun को हाई कोर्ट से मिली जमानत, पीड़ित परिवार केस वापस लेने को तैयार

मृतक महिला के पति ने केस वापस लेने की बात कही

इसी दौरान मृतक महिला के पति ने भी केस वापस लेने की बात की. उन्होंने कहा कि जिस भगदड़ में उनकी पत्नी की जान गई उसमें अल्लू अर्जुन का कोई लेना-देना नहीं हैं. वो केस वापस लेने के लिए तैयार हैं. ये पूरी स्टोरी आप यहां पढ़ सकते हैं.


गिरफ्तारी के बाद चंद घंटों में ही Allu Arjun को हाई कोर्ट से मिली जमानत, पीड़ित परिवार केस वापस लेने को तैयार

अल्लू अर्जुन ने वीडियो जारी कर जताया था शोक

भगदड़ में महिला की जान जाने के बाद अल्लू अर्जुन ने वीडियो जारी कर घटना पर शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये देने की बात कही थी. इसके अलावा, उन्होंने सभी मेडिकल खर्चों के साथ-साथ बच्चों के भविष्य में उनकी मदद का आश्वासन भी दिया था. उन्होंने इस मामले में क्या-क्या कहा था पूरी जानकारी आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

पुष्पा 2 के बारे में

अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 रिलीज होने के बाद हर दिन बड़ा रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ने इंडिया में अभी तक 750 करोड़ के आसपास कलेक्शन कर लिया है तो वहीं वर्ल्डवाईड 1000 करोड़ का कलेक्शन करके आगे बढ़ रही है. सुकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल भी अहम रोल में हैं.

और पढ़ें: अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के खिलाफ हैं वरुण धवन, कहा- 'हादसे के लिए एक इंसान दोषी नहीं'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: तूफान बनी साउथ की ये मामूली बजट में बनी फिल्म, 11 दिनों में कमा डाला 300 फीसदी से ज्यादा मुनाफा
तूफान बनी साउथ की ये फिल्म, 11 दिनों में कमा डाला 300 फीसदी से ज्यादा मुनाफा
भरी महफिल में गुस्से से आगबबूला हुए जूनियर एनटीआर, फैन्स की वजह से आया गुस्सा, वीडियो वायरल
भरी महफिल में गुस्से से आगबबूला हुए जूनियर एनटीआर, फैन्स की वजह से आया गुस्सा, वीडियो वायरल
'आया शेर' के लिए द पैराडाइज मेकर्स ने बनाया 2.5 एकड़ का स्लम सेट, डीटेल्स पढ़ उड़ जाएंगे होश
'आया शेर' के लिए द पैराडाइज मेकर्स ने बनाया 2.5 एकड़ का स्लम सेट, डीटेल्स पढ़ उड़ जाएंगे होश
Tuesday BO Live Updates: 'द केरल स्टोरी 2' के इस साउथ फिल्म ने छुड़ाए पसीने, जानें- मंगलवार को 12 बजे तक सभी फिल्मों का कलेक्शन
द केरल स्टोरी 2' पर भारी पड़ी ये साउथ फिल्म, जानें- मंगलवार को 12 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
Mardaani 3 OTT Release: ओटीटी पर कब देख पाएंगे मर्दानी 3? रानी मुखर्जी की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम
ओटीटी पर कब देख पाएंगे मर्दानी 3? रानी मुखर्जी की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
मुझे भूल गए क्या? एयरपोर्ट पर प्रिया सरोज को भूले रिंकू सिंह तो सांसद साहिबा ने यूं दिलाया याद, वीडियो वायरल
मुझे भूल गए क्या? एयरपोर्ट पर प्रिया सरोज को भूले रिंकू सिंह तो सांसद साहिबा ने यूं दिलाया याद, वीडियो वायरल
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
गर्मी शुरू होते ही खाना शुरू कर दीजिए कच्चा प्याज, मिलते हैं गजब के फायदे
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
May I help You! रेलवे स्टेशनों पर अब रोबोट्स करेंगे क्राउड मैनेजमेंट, बदमाशों पर भी रखेंगे नजर
May I help You! रेलवे स्टेशनों पर अब रोबोट्स करेंगे क्राउड मैनेजमेंट, बदमाशों पर भी रखेंगे नजर
Embed widget