बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद हमेशा लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं. इस एक्टर ने लॉकडाउन में वो कर दिखाया जिसे करने की हिम्मत कोई नहीं कर सका. अब लोग किसी भी काम के लिए उनसे मदद मांग लेते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है जिसमें कुछ लोगों ने सोनू सूद से बंदर भगाने के लिए मदद मांगी है. एक्टर ने जवाब देते हुए लिखा है कि बस अब यही बाकी रह गया था.

क्या है मामला ट्विटर पर बासु गुप्ता नाम के एक यूजर ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा, ''सोनू सूद सर, हमारे गाँव में एक लंगूर बंदर के आतंक के कारण दर्जनो लोग घायल हो चुके हैं. अतः आपसे निवेदन है कि बंदर को हमारे गाँव से कही दूर जंगल में भिजवा दीजिए.''

इसके साथ उस यूजर ने न्यूजपेपर में छपी एक खबर को भी पोस्ट किया.

सोनू सूद ने फिर कुछ देर बाद ही जवाब दिया. उन्होंने मजाकिया लहजे में लिखा, ''बस अब बंदर पकड़ना हो बाकी रह गया था दोस्त. पता भेज, यह भी करके देख लेते हैं.''

आपको बता दें कि सोनू सूद लोगों की मदद करके मसीहा बन चुक हैं. कोरोना महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन के दौरान मजदूरों की जब किसी ने नहीं सुनी तो सोनू सूद ने अपने खर्चे पर सभी को घर तक भिजवाया. सोशल मीडिया का सहारे वो दिल्ली, मुंबई और देश के अलग-अलग शहरों में फंसे हर किसी की मदद की. अब लोग खुलकर हर तरह की परेशानी उनके साथ शेयर करते रहते हैं. यह भी पढ़ें- नीता अंबानी के पास है एक से एक बड़े नायाब हीरों के गहने, तस्वीरों में देखिए उनका ज्वैलरी कलेक्शनसालों बाद सामने आईं Salman Khan की एक्स-गर्लफ्रेंड Somy Ali, कहा- मैं शादी करना चाहती थी लेकिन...Priyanka Chopra ने अपनी किताब 'UNFINISED' में किया खुलासा, कहा- डायरेक्टर ने ब्रेस्ट की प्लास्टिक सर्जरी कराने को कहा थाशॉट के बीच में ही Hema Malini को Dharmendra ने किया था प्रपोज़, ड्रीम गर्ल से शादी के लिए धर्म बदलकर बन गए थे 'दिलावर खान'