बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने डांस से सभी के दिलों पर राज करती हैं. हर कोई उनके डांस और फिटनेस का दिवाना है. इसी से साथ हर महिला चाहती है कि वो भी मलाइका अरोड़ा के जैसे फिट रहे. मलाइका ने अपने अंदाज और अपने काम से फिल्मी दुनिया में खास जगह बनाई है. मलाइका अरोड़ा का गाना 'मुन्नी बदनाम' भला कौन भूल सकता है. अपने समय में इस गाने ने हर किसी को थिरकने पर मजबूर कर दिया था. अब एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मलाइका और सोनू सूद इंडिया बेस्ट डांसर के मंच पर इस गाने पर डांस करते नज़र आ रहे हैं.
मलाइका अरोड़ा डांस वीडियो में सोनू सूद के साथ डांस करती दिखाई दे रही हैं. सोनू सूद मलाइका के साथ डांस करते वक्त स्टेज पर गिर गए थे जिसके बाद वो काफी हंसते हुए दिखाई दिए. इस वीडियो को देखकर फैंस भी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. मलाइका के इस वीडियो में उनके डांस स्टेप के साथ-साथ उनका अंदाज और एक्सप्रेशन भी देखने लायक है.
मलाइका अरोड़ा को आखिरी बार इंडियाज बेस्ट डांसर में बतौर जज के रुप में देखा गया था. इस शो में उन्होंने अपने डांस से भी कई बार खूब धमाल मचाया था. इसी के साथ मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस और फैशन सेंस के लिए खूब जानी जाती हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक योगा करते हुए फोटो शेयर की थी जिसमें वो काफी फिट भी दिखाई दे रही थीं.