बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद गरीब प्रवासियों के लिए मसीहा बन गए हैं. वह देशभर के प्रवासी मजदूरों और कामगारों को उनके होमटाउन भेजने में मदद कर रहे हैं. लोगों की मदद करते-करते वह अब रिलेशनशिप गुरू बन गए हैं. दरअसल, एक कपल जो तलाक लेने वाला है, उसने सोनू सूद से मदद मांगी. एक्टर हमेशा की तरह बहुत ही प्यारा रिस्पांस किया है.

ट्वीटर पर एक यूजर ने सोनू सूद को टैग किया और लिखा, 'सोनू सूद, डियर सर मैं असम के गुवाहाटी में हूं और हरियाणा के रेवाड़ी में अपने टाउन जाना चाहता हूं. लॉकडाउन के बाद कई समस्याओं से गुजर रहा हूं. यहां तक कि पत्नी से लड़ाई भी हो रही हैं. और अब हम दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है. प्लीज प्रबंध कीजिए और मुझे गुवाहाटी से दिल्ली भेजिए. मैं जीवनभर आपका आभारी रहूंगा.'

यहांं देखिए सोनू सूद का रिप्लाई-

सोनू सूद ने इस ट्वीट का रिप्लाई दिया है. उन्होंने लिखा,'हे.. प्लीज, लड़ाई मत करिए. इस कठिन परिस्तिथियों ने अनमोल बंधन को प्रवाभित किया है. मैं वचन देता हूं कि आप दोनों को डिनर के लिए बाहर लेकर जाऊंगा और वीडियो कॉल के जरिए आपसे बात करुंगा. लेकिन सिर्फ तब, जब आप दोनों एक साथ रहना का वादा करो.'

21 हजार प्रवासियों को पहुंचाया घर

सोनू सूद सोशल मीडिया के जरिए भी लोगों की मदद कर रहे हैं और लोगों को मैसेज का रिप्लाई कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने कहा, 'आप उस वक्त सफलता हासिल करते हैं जब आप कि किसी की मदद करते हैं, नहीं तो आप असफल हैं.' इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सोनू सूद ने अबतक 21000 प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचा चुके हैं.

VIDEO: कोरोना पॉजिटिव होने के बाद से मानसिक तनाव से गुजर रही हैं मोहिना कुमारी, रोते-रोते बताया अपना हाल