Taimur Ali Khan की बहन Inaaya को करना पड़ा घर का काम, बनाई गोल-गोल रोटी
एबीपी न्यूज़ | 19 Feb 2021 09:44 PM (IST)
हाल ही में सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी का एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनकी बेटी इनाया गोल-गोल रोटी बनाते हुए दिखाई दे रही हैं.

बॉलीवुड में सबसे क्यूट स्टार किड्स सोहा अली खान और कुणाल केमू की बेटी इनाया है. जिसे फैंस द्वारा सबसे ज्यादा प्यार मिलता है. अक्सर जब इनाया शहर में अपनी मां सोहा के साथ स्पॉट की जाती है, तो उनकी फोटो सोशल मीडिया पर जककर वायरल होती दिखाई देती है. सोहा अली खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटी की क्यूट फोटोज और वीडियो डालती रहती हैं जो लाइमलाइट में बनी रहती है. हाल ही में, सोहा ने इनाया के घर पर रोटियां बेलने का एक प्यारा सा वीडियो साझा किया है. अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर सोहा अली खान ने अपने पालतू कुत्ते का एक वीडियो भी शेयर किया था और अपनी उसी पालतू कुत्ते के साथ इनाया फर्श पर बैठी हुई नज़र आ रही हैं और रोटी बनाते हुए दिखाई दे रही हैं. ये कहना गलत नहीं होगा कि इनाया अपनी मां के साथ घर का हाथ बटाने में नज़र आईं. छोटी सी इनाया को रोटी उठाते हुए देखा जाता है और इसे फिर से रोल करने से पहले आटे के साथ मिलाते हुए देखा गया. इसी के साथ उनका पालतू कुत्ता साथ में खाना खाते हुए देख रहा है. एक्ट्रेस सोहा अली खान इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखती हैं कि, ‘तुम मेरी सब्जी की चपाती हो.’ इस वीडियो को कुछ ही घंटो पहले शेयर किया गया था और अभी तक इस वीडियो को 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसी के साथ फैंस अपने कमेंट बॉक्स को भरते हुए दिखाई दे रहे है और जमकर तारीफें भी कर रहे हैं.