टीवी स्टार श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी गुरुग्राम की सच्ची घटनाओं पर आधारित एक हॉरर-थ्रिलर फिल्म फ्रैंचाइज से बॉलीवुड डेब्यू के लिए पूरी तरह तैयार हैं. पलक का कहना है वह यह कदम उठाने के लिए तैयार हो गई है. पलक के डेब्यू प्रोजेक्ट का शीर्षक 'रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर' है. इसका निर्देशन विशाल मिश्रा कर रहे हैं.
इस बारे में पलक ने कहा, 'रोजी' के लिए मैं कहूंगी कि फिल्म ने मुझे चुना है. कहानी के सार को सुनने के बाद मेरे लिए मुश्किल था कि मैं इसका हिस्सा बनने से इनकार करूं. 'रोजी' के लिए हमारे निर्देशक सर का नजरिया रहस्यपूर्ण है. इसे निभाने को लेकर मैं खुद को भाग्यशाली मान रही हूं.’इसका पहला भाग, 'सैफ्रॉन चैप्टर' सैफ्रॉन बीपीओ में आधारित है, जिसे गुरुग्राम में सबसे भूतहा स्थानों में से एक माना जाता है. फिल्म की कहानी रोजी नामक एक लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो ऑफिस में एक कर्मचारी थी.
रिलीज डेट का खुलासा नहीं
इस फिल्म में पलक नाम रोजी होगी हाल ही में पोस्टर रिलीज किया गया था जिसे देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि रोजी इस फिल्म में शायद किसी कॉल सेंटर में काम करती नजर आएंगी. एक पोस्टर में पलक के सिर पर हेडफोन लगा हुआ नजर आ रहा है तो वहीं दूसरे पोस्टर में कुछ बिल्डिंग और पलक की एक आंख नजर आ रही हैं. अब देखना होगा कि एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहीं पलक दर्शकों के कितना इम्प्रेस कर पाती हैं. हालांकि फिल्म का पोस्टर रिलीज करने के दौरान इसकी रिलीज डेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.
