Shweta Tiwari On Glamorous Photoshoot: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) आज भी किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से खूबसूरती और फिगर में कम नहीं हैं. वह भले ही 41 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उन्हें देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना मुश्किल है. अब खुद एक्ट्रेस ने बताया है कि वह कैसे इतनी फिट दिखती हैं.

दरअसल, एक इंटर्व्यू में बात करते हुए श्वेता तिवारी ने अपने टोन्ड फिगर (Shweta Tiwari Toned figure) के पीछे की सच्चाई बताई है. उन्होंने कहा, 'तारीफ सुनना हमेशा अच्छा लगता है, लेकिन मैं तस्वीरों में हर दिन जैसी दिखती हूं, वैसी वास्तव में नहीं दिखती. मुझे ये नहीं कहना चाहिए, लेकिन लोगों को ये जानने की जरूरत है कि ये सिर्फ एक फिट बॉडी नहीं है, बल्कि लाइट्स, कैमरा एंगल और पोज भी है. जो आपको तस्वीरों में एक सही तरीके से दिखाने में मदद करता है. सच तो ये है कि मेरे एब्स दो दिनों के लिए परिभाषित हैं और मैं अगले चार दिनों तक फूला हुआ महसूस करती हूं'.

एक्ट्रेस के मुताबिक, 'आपका शरीर हमेशा फिट नहीं रहते है, इसके लिए आपको हर दिन काम करने की जरूरत होती है। अगर आप सोचें कि दो महीने में आप रिप्ड बॉडी बना लेंगे तो ऐसा मुमकिन नहीं. रोज एक्सरसाइज से ही आपको रिजल्ट मिलेगा.' बाहरहाल, श्वेता तिवारी का हमेशा फिट दिखने की जो भी वजह हो, लेकिन फैंस के बीच वह काफी पॉप्युलर हैं. उनकी हर तस्वीरों (Shweta tiwari glamorous photoshoot) पर उनके चाहने वाले जमकर प्यार लुटाते हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन उनकी खूबसूरत व ग्लैमरस तस्वीरें सुर्खियां बटोरती हैं.

यह भी पढ़ें-  Janhvi Kapoor ने कड़ाके की ठंड में पानी में लगा दी आग! 10-15 हजार नहीं, बल्कि इतनी महंगी बिकिनी पहनकर पूल में उतरीं

Dhanush Divorce: ऐश्वर्या-धनुष के तलाक पर Rajinikanth ने साधी चुप्पी लेकिन बेटी के ससुर ने कह दी इतनी बड़ी बात!