बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में संकेत दिए हैं कि फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. वरुण ने रविवार को अपनी बचपन की दोस्त और गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी कर ली है और सोशल मीडिया पोस्ट में रोहन की बधाई स्वीकार करते हुए वरुण ने सभी को ये हिंट दे दिया है कि उनसे जल्द ही श्रद्धा कपूर शादी कर सकती हैं. वरुण ने श्रद्धा के बॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठा के बधाई मैसेज पर जवाब दिया है. उनके इस जवाब में वरुण ने कुछ ऐसा लिखा है जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि शादी की अगली बारी अब रोहन और श्रद्धा की है.
श्रद्धा कपूर और रोहन एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं, जिनके साथ वरुण ने 2020 के 'स्ट्रीट डांसर 3 डी' पर काम किया. वहीं रोहन श्रेष्ठा ने एक फोटो शेयर करके वरुण को शादी की बधाई दी. रोहन ने लिखा- 'बधाई हो VD और Nats. जब आपको पता चलता है फिर पता चल ही जाता है. VD तुम खुशकिस्मत हो'. इसी स्टोरी पर वरुण ने रोहन को लिखा कि, 'मैं सच में हूं! उम्मीद है तुम भी तैयार हो.'जल्द ही Sharadha Kapoor फोटोग्राफर Rohan Shrestha से कर सकती हैं शादी, Varun Dahwan ने दिया हिंट
एबीपी न्यूज़ | 27 Jan 2021 11:53 PM (IST)
हाल ही में वरुण धवन नताशा दलाल के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं. वरुण ने फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा की एक फोटो पर कमेंट करके सभी हिंट दिया कि जल्द ही वो श्रद्धा कपूर से शादी कर सकते हैं.
