PM Modi Birthady: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने गुरुवार शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 70वें जन्मदिवस पर बधाई दी. शाहरुख ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनकी अच्छी सेहत और खुशहाली के लिए शुभकामनाएं."

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभकामनाओं के लिए शाहरुख खान को ट्वीट कर धन्‍यवाद दिया है. उन्‍होंने लिखा, 'धन्‍यवाद शाहरुख खान, मुझे यकीन है आप इन दिनों आईपीएल सीजन को लेकर व्‍यस्‍त होंगे.' प्रधानमंत्री ने सलमान खान, अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित सहित अन्‍य सितारों का भी शुक्रिया अदा किया है.

बॉलीवुड एक्‍टर सलमान खान ने भी प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दी हैं. सलमान खान ने सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी के साथ अपनी तस्‍वीर शेयर की है और जन्‍मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की है. सलमान खान की इस पोस्‍ट पर उनके फैंस भी पीएम मोदी को बधाई दे रहे हैं और सलमान खान के इस कदम की तारीफ कर रहे हैं.

इससे पहले पीएम मोदी के 70वें जन्मदिवस पर सलमान खान, आमिर खान, अनिल कपूर, लता मंगेश्कर, कंगना रनौत और अभिषेक बच्चन जैसे सितारों ने उन्हें बधाई दी.