बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर तीन लेयर प्रोटेक्शन वाला मास्क पहने हुए देखा गया था. शाहिद का ये लुक देखकर कई फैंस रिएक्शन दे रहे हैं. वहीं एक पैपराजी ने भी शाहिद से पूछा कि क्या वह तीन लेयर मास्क के अंदर सही से सांस ले पा रहे हैं और उनके इस एयरपोर्ट लुक की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की.
बॉलीवुड पैपराजी विरल भैयानी शाहिद कपूर की तीन लेयर मास्क पहने हुए तस्वीर शेयर करते लिखा,"अगर वह अच्छी तरह से सांस लेने में सक्षम है, तो 5 स्टार्स है." इसके साथ उन्होंने थम्ब्ज अप वाला इमोजी भी इसमें शामिल किया. विरल की इस पोस्ट पर कमेंट कर शाहिद ने एक फनी रिएक्शन दिया है.
एक साल से रोक रखी है सांस
शाहिद कपूर ने लिखा,"नहीं, दरअसल मैंने एक साल से ज्यादा वक्त से अबतक सांस रोकी हुई है." शाहिद के इस जवाब से फैंस काफी खुश हुए. एक फैन ने इसे शाहिद का एपिक जवाब बताया. एक फैन लिखा,"हाहा गुड वन." एक अन्य फैन ने लिखा,"एकदम परफेक्ट जवाब." वहीं एक और फैन ने फायर इमोजी के साथ सेवेज लिखा.
यहां देखिए शाहिद कपूर का एयरपोर्ट लुक और जवाब-
7 अप्रैल को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो रही फिल्म 'जोजी'