सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी और उनके लेखक पति जावेद अख्तर की एक तस्वीर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में उनके साथ एक महिला बैठी हुई हैं. इस महिला का नाम जयश्री है. इस तस्वीर के वायरल होने की वजह उनके कपड़े हैं.
शबाना आजमी ने इस तस्वीर में मैरुन रंग के ब्लाऊज के साथ नीले रंग की साड़ी पहनी हुई जबकि जावेद अख्तर ने सफेद रंग का कुर्ता-पयजामा हुआ था. शाबना आजमी और जावेद अख्तर को ये कपड़े जयश्री ने गिफ्ट में दिए हैं. अब हम आपको बॉलीवुड कपल के सबसे बड़े फैन के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं.
12 साल से साथ
शबाना ने स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में इस फैन और उनके दिए गिफ्ट के बारे में कहा,"वह मेरी फैन नहीं है. ये हमारे घर में काम करने वाली जयश्री है. वो हमारे साथ पिछले 12 साल से रह रही है और मैं उन्हें मरते दम तक प्यार करूंगी. वह हमारे परिवार का एक अटूट हिस्सा हैं. जब उनकी बेटी की शादी हुई थी तब उन्होंने ये पारंपरिक महाराष्ट्रीयन कपड़े गिफ्ट में दिए थे."
यहां देखिए शबाना आजमी का इंस्टाग्राम पोस्ट-
Video: अनुपम खेर ने वीडियो शेयर कर लोगों से की अपील-लोग कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें
कृति सेनन ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद पहली बार दिया अपना रिएक्शन, बताया क्यों साधी थी चुप्पी
