1992 में हुए देश के सबसे बड़े घोटाले के मास्टर माइंड हर्षद मेहता की ज़िंदगी पर बनी वेब सीरीज़ स्कैम 1992 (Scam 1992) इन दिनों चर्चा में है. सीरीज़ में प्रतीक गांधी हर्षद मेहता के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. वहीं, कविन दवे का रोल कहीं ना कहीं इंडियन इक्विटी इंवेस्टर राकेश झुनझुनवाला से प्रेरित बताया जा रहा है. राकेश वो व्यक्ति थे जिन्होंने हर्षद मेहता के पतन के बाद बिग बुल का टाइटल अपने नाम किया था. अब कविन का किरदार राकेश से इंस्पायर्ड है या नहीं, इसका फैसला तो आप सीरीज़ देखकर खुद ही कीजिए लेकिन एक इंटरव्यू में कविन ने इस रोल को लेकर कई सारी बातें शेयर की हैं.
Scam 1992: अपने किरदार पर बोले कविन दवे, 'रियल किरदारों को पर्दे पर उतारना मुश्किल होता है'
एबीपी न्यूज़ | 27 Oct 2020 09:06 PM (IST)
डायरेक्टर हंसल मेहता के निर्देशन में बनी वेबसीरीज़ Scam 1992 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है जिसमें कविन दवे (Kavin Dave) भी अहम किरदार निभाते नज़र आ रहे हैं.
