बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान ने इंस्टाग्राम पर अपनी मजेदार तस्वीरों के साथ एक कोलाज को साझा किया है. सारा इस दौरान खूब पसीना बहाती दिखाई दे रही हैं. फैंस उनके इस वर्कआउट से खासा इंप्रेस दिखाई दे रहे हैं.

इसके साथ ही सारा ने हाल ही में  इंस्टाग्राम पर अपनी मजेदार तस्वीरों के साथ एक कोलाज को साझा किया है. सारा इन तस्वीरों में एक ग्रे कलर का टी-शर्ट पहनी नजर आ रही हैं, जिसमें कोल्ड ड्रिंक के एक ब्रांड का नाम लिखा है.

इनमें से एक तस्वीर में सारा कैमरे की ओर देखती हुईं, दूसरे में पाउट करती हुईं, तीसरे में कुछ उदास सी, तो चौथे में बेहद खुश दिखाई दे रही हैं.

सारा ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें अपने वर्किंग वुमन बने रहने की याद आ रही है, जो कोविड-19 के चलते थम सी गई है.

सारा आखिरी बार बड़े पर्दे पर इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' में नजर आई थीं. इसमें उनके साथ कार्तिक आर्यन भी थे. आने वाले समय में वह 'कुली नंबर वन' और 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी.