Sara Ali Khan Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर फैंस के बीच लगातार अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं. हाल ही में सारा अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो पोस्ट की है, जिसमें वह बेहद कूल अंदाज में नजर आ रही हैं. इस तस्वीर में उन्होंने व्हाइट कलर की शर्ट और ब्लैक शॉर्ट पहनी हुई है. जिसमें उनका लुक काफी स्टाइलिश लग रहा है. सारा अली खान की ये फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होती दिखाई दे रही है. साथ ही फैन्स भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिखाई दे रहे हैं.

सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, भविष्य में अद्भुत चीजें होने की उम्मीद में कोई हवा या समुद्र की आवाज नहीं सुनाई देती. सांस और दिल की धड़कन इस पल में सुनाई देती है. उन्होंने इस फोटो को शेयर करने के साथ कई इमोजी भी शेयर किए. आपको बता दें, सारा अली खान ने अपनी इस फोटो को सोशल मीडिया पर एक घंटे पहले शेयर की है. अभी तक इस फोटो को 5 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इस फोटो में सारा नदी के किनारे खड़ी दिखाई दे रही हैं.

सारा अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा वरुण धवन के साथ फिल्म 'कुली नंबर 1' में नजर आई थीं. ये दोनों फिल्में कोरोना महामारी के चलते डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थीं, लेकिन यह फिल्म लोगों के दिलों में खास जगह नहीं बना पाई. वहीं एक्ट्रेस अक्षय कुमार और धनुष के साथ फिल्म 'अतरंगी रे' में नजर आएंगी. फिल्म की शूटिंग के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते दिखाई दिए हैं. इस फिल्म में तीनों स्टार्स का एक अलग अंदाज देखने को मिलेगा.

Sara Ali Khan का Workout देख उड़ जाएंगे अच्‍छे अच्‍छों के होश, Figure Maintain करने के लिए करती हैं इतनी मेहनत

Sara Ali Khan छुट्टियां मनाने पहुंची लद्दाख, मस्ती करते हुए फोटो की शेयर