हरियाणवी डांसर-सिंगर और बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट रहीं सपना चौधरी ने भी करवा चौथ का व्रत रखा और चांद देखने के बाद पति के हाथों से अपना व्रत खोला. सपना चौधरी ने 4 अक्टूबर को बेबी ब्वॉय को जन्म दिया था. बेटा पैदा होने के बाद सपना चौधरी ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीर शेयर की है. ये तस्वीरें करवा चौथ सेलिब्रेशन की हैं. इन तस्वीरों में वह अपनी पति वीर साहू के साथ दिखाई दे रही हैं.
सपना चौधरी ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अपने फैंस और फॉलोअर्स को करवा चौथ की शुभकामनाएं दी हैं. सपना ने चार तस्वीर शेयर की है. एक तस्वीर में सपना की बैक साइड दिख रही हैं और सपना हाथ में छलनी लिए अपने पति वीर साहू को देख रही हैं. दूसरी तस्वीर में वह अपनी पति को मिठाई खिला रही हैं. जबकि तीसरी और चौथी तस्वीर में वह अकेले हैं और उनके चेहरे पर मुस्कान दिखाई दे रही हैं. उन्होंने हल्का मेकअप भी किया हुआ है.
यहां देखिए सपना चौधरी का इंस्टाग्राम पोस्ट-
हल्के मेकअप के साथ खूबसूरत दिखी सपना चौधरी
सपना ने करवा चौथ सेलिब्रेशन के दौरान केसरी रंग की साड़ी पहनी हुई है और उस पर क्रीम रंग का जालीदार दुपट्टा डाला हुआ है. इसमें वह काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. उन्होंने हाथों में चूड़ा भी पहना हुआ. जबकि उनके पति वीर साहू ने मैरून रंग का कुर्ता पहना हुआ है और माथे पर तिलक लगा हुआ है.
सिंगर और एक्टर हैं सपना के पति
बता दें कि सपना ने इसी साल जनवरी में अपने ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू से शादी की थी. दोनों काफी लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे. वीर साहू सिंगर होने के साथ-साथ एक एक्टर भी हैं. उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में अपनी आवाज देने के साथ-साथ एक्टर के तौर पर एपीयरेंस भी दी है. उन्हें हरियाणा का 'बब्बू मान' कहा जाता है.
ये भी पढ़ें-
Happy Birthday Athiya: सुनील शेट्टी ने बेटी को किया विश, सोशल मीडिया पर लिखा दिल छू लेने वाला मैसेज