खास बात ये थी कि इस गाने पर सपना चौधरी पहले भी कई बार डांस कर चुकी हैं लिहाज़ा वो तो कमाल कर रही थीं लेकिन पहली ही बार में राखी सावंत ने सपना के हर डांस स्टेप को खूब कॉपी किया. और उन्हें कांटे की टक्कर दी. सपना चौधरी के हाल ही में तीन हरियाणवी गाने रिलीज़ हुए हैं. चटक मटक, कतल और नलका जो खूब धूम मचा रहे हैं वहीं अब 20 जनवरी को सपना चौधरी का नया गाना लोरी रिलीज़ होने जा रहा है जिसमें वो इस बार एक मां की भूमिका में नज़र आएंगीं.बिग बॉस में धूम मचा रही हैं राखी सावंतवहीं राखी सावंत की बात करें तो वो इन दिनों बिग बॉस में खूब धूम मचा रही हैं. इस हफ्ते वो घर की कैप्टन बनी हैं और सभी पर खूब हुक्म चला रही हैं. कैप्टन बनकर उन्हें एक घरवाले को सेव करने की पावर भी मिली थी लिहाज़ा उन्होंने अभिनव शुक्ला को बचाया. इसी कारण से वो बाकी घरवालों के निशाने पर भी आ गई हैं. राखी बिग बॉस 14 में चैलेंजर्स बनकर घर में आई हैं. हालांकि वो इस शो के पहले सीज़न में भी आई थीं लेकिन ट्रॉफी नहीं जीत सकी थीं. ये भी पढ़ें ः अमिताभ बच्चन, माधुरी दीक्षित और गोविंदा के ‘Makhna’ गाने पर नहीं देखा होगा ऐसा डांस!एक ही स्टेज पर Sapna Choudhary के साथ Rakhi Sawant का धमाकेदार डांस, देखें किस पर कौन रहा भारी?
एबीपी न्यूज़ | 12 Jan 2021 03:54 PM (IST)
खास बात ये थी कि इस गाने पर सपना चौधरी पहले भी कई बार डांस कर चुकी हैं लिहाज़ा वो तो कमाल कर रही थीं लेकिन पहली ही बार में राखी सावंत ने सपना के हर डांस स्टेप को खूब कॉपी किया.

source - instagram
ज़बरदस्त डांसर सपना चौधरी(Sapna Choudhary) स्टेज पर हो तो कुछ बेहतर होने की ही उम्मीद की जा सकती है. और अगर साथ में बॉलीवुड की डान्सिंग क्वीन राखी सांवत(Rakhi Sawant) हो तो फिर क्या होगा इसका अंदाज़ा ही लगाया जा सकता है. ऐसा हो चुका है जब एक ही स्टेज पर ये दोनों साथ नज़र आई थीं और धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस हुई थी. T-Time Music Industry द्वारा आयोजित इस समारोह में राखी सावंत(Rakhi Sawant) और सपना चौधरी(Sapna Choudhary) दोनों पहुंचे थे. तभी सपना से सभी तेरी आंख्या का यो काजल गाने पर डांस की डिमांड करने लगते हैं. और सपना अपने फैंस की रिक्वेस्ट को ठुकराती नहीं है. वहीं उस दौरान स्टेज पर राखी सावंत भी थीं लिहाज़ा दोनों ने ही इस हिट हरियाणवी गाने पर ज़बरदस्त डांस किया.