आयुष और अर्पिता के बेटे हैं आहिलआहिल खान आयुष शर्मा और अर्पिता खान के बेटे हैं जो अब 4 साल के हो चुके हैं. आयुष शर्मा ने लवयात्री फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और अब उनकी दूसरी फिल्म अंतिम आने वाली है. इसकी शूटिंग चल रही है जिसमें सलमान खान भी होंगे. हाल ही में सलमान ने इस फिल्म की छोटी ही सही लेकिन झलक दिखाई थी. जिसमें सलमान तो कमाल लग ही रहे थे लेकिन आयुष के बॉडी ट्रांसफोर्मेशन की जमकर तारीफें हो रही हैंं. उन्होंने अपने लुक और फिजिक पर खूब काम किया है और ये अब नज़र भी आ रहा है. हालांकि फिल्म रिलीज़ कब होगी इसके बारे में कोई जानकारी अभी नहीं है. ये भी पढ़ें ः पटियाला सूट, लाल परांदा डाल स्टेज पर आई Sapna choudhary, ‘तेरे बोल रसीले मरजानी’ पर किया कमाल डांस 