मॉडल और अभिनेत्री शांता पॉल को बांग्लादेश के बारीसाल की रहने वाली हैं. जो पिछले काफी वक्त से कोलकाता में रह रही थी. हाल ही में पुलिस ने उन्हें भारत के फर्जी आधार और वोटर कार्ड के साथ गिरफ्तार किया. जिसके बाद उन्हें बुधवार को अदालत में भी पेश किया गया. फिलहाल अदालत ने उन्हें 8 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है. चलिए जानते हैं ये आखिर हैं और क्या करती हैं.....
मॉडलिंग से शुरू हुआ था एक्ट्रेस
दरअसल शांता पॉल ने ग्लैमर वर्ल्ड में कदम मॉडलिंग के जरिए रखा था. एक्ट्रेस ने शुरुआत दिनों में फ्रेश लुक नामक एक मॉडल हंट प्रतियोगिता जीती थी. जिसके बाद मॉडलिंग के लिए उनकी राह खुली और फिर एक्ट्रेस ने साल 2019 मिस एशिया ग्लोबल प्रतियोगिता में हिस्सा लिया. इसमें 24 देशों ने भाग लिया था. जिनमें से शांता ने टॉप 5 में अपनी जगह बनाई थी और "मिस ब्यूटीफुल आइज़" का खिताब जीता.
साउथ और बंगाली फिल्मों में काम कर चुकी हैं एक्ट्रेस
इसके बाद शांता पॉल ने कई नेशनल और इंटरनेशल फैशन शोज में में रैंप वॉक की. फिर एक्टिंग में कदम रखा. शांता अभी तक कई टीवी कमर्शियल एड कर चुकी हैं. इसके अलावा वो साउथ और बंगाली फिल्मों का भी एक फेमस नाम हैं. एक्ट्रेस पिछले दिनों सेलिब्रिटी टॉक शो "सिने हिट्ज़" को भी होस्ट कर रही थी.
सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं शांता
शांता पॉल अपने काम के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं. जहां वो हर दिन अपनी लाइफ की अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती हैं. कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन राणे के साथ एक डांस वीडियो भी शेयर किया था. जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था. बता दें कि इस वक्त शांता पुलिस हिरासत में हैं और काफी परेशान गुजर रही हैं.
ये भी पढ़ें -
