Mohanlal Monster Movie Ban In Gulf Cuntries: मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) की मूवी 'मॉन्स्टर' (Monster) 21 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड रिलीज होने जा रही है. फिल्म की रिलीज से पहले ही मेकर्स को तगड़ा झटका लग गया है. रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म गल्फ देशों में रिलीज नहीं होगी. फिल्म में LGBTQ से जुड़ा कॉन्टेंट होने की वजह से इसे बैन कर दिया है. हालांकि, मेकर्स की तरफ से इसको लेकर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. 

मोहनलाल ने 'मॉन्स्टर' में लकी सिंह का किरदार निभाया है. ये फिल्म दुनियाभर में 21 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है. बता दें जिन देशों में इस फिल्म को बैन किया गया है वो इराक, ईरान, सऊदी अरब, कुवैत, कतर, यूएई है जो अरेबियन देश यानी गल्फ कंट्रीज कहलाते हैं.

इन देशों में मॉन्स्टर की रिलीज पर लगा बैन

सूत्रों के मुताबिक, 'मेकर्स ने मॉन्स्टर' के री-इवैल्यूएशन के लिए फिल्म को सेंसर बोर्ड को भेजा था. खबर है कि ये मूवी गल्फ में इस हफ्ते रिलीज नहीं की जाएगी. अगर फिल्म को सेंसर बोर्ड से मंजूरी मिल जाती है तो इसे अगले हफ्ते या किसी और सही समय पर रिलीज किया जाएगा. 'मॉन्स्टर'  फिल्म (Mohanlal Film) को उदय कृष्णा ने लिखा और विइसाख ने डायरेक्ट किया है.

फिल्म में मोहनलाल लकी सिंह के किरदार में नजर आएंगे. इसके अलावा फिल्म में लक्ष्मी मंचू, सिद्दीकी, लीना, हनी रोज, सुदैव नायर, केबी गणेश कुमार और जॉनी एंटॉनी जैसी किरदार सपोर्टिंग रोल में नजर आएंगे. 

ये भी पढ़ें:

Aamrapali Dubey बनीं 'रिक्शेवाली', 'विद्या' के फर्स्ट लुक को देख फैंस को आई निरहुआ की याद