बात आज 80 के दशक की चर्चित एक्ट्रेस रहीं रति अग्निहोत्री (Rati Agnihotri) की जो अपनी फिल्मों के साथ ही पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रही थीं. रति ने अपने दौर के कई बड़े स्टार्स के साथ काम किया था था और एक्ट्रेस द्वारा की गईं कई फ़िल्में आज भी दर्शकों की पसंदीदा हैं. इनमें अशोक कुमार (Ashok Kumar) के साथ वाली ‘शौक़ीन’ से लेकर ‘पसंद अपनी-अपनी’, ‘उल्टा सीधा’ और ‘एक दूजे के लिए’ आदि फ़िल्में आज भी याद की जाती हैं. हालांकि, क्या आपको पता है कि रति ने अपने घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर फिल्मों में एंट्री ली थी.
जी हां, महज 10 साल की उम्र से मॉडलिंग करने वाली रति अग्निहोत्री चाहती थीं कि वे बड़े होकर एक्ट्रेस बनें, हालांकि, उनके घर वाले इसके खिलाफ थे.बहरहाल, घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर रति अग्निहोत्री ने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था. रति ने ग्लैमर वर्ल्ड में डेब्यू के लिए साउथ सिनेमा को चुना और साल 1979 में आई तमिल फ़िल्में ‘पुथिया वारपुगल’ और ‘निरम मराठा पूक्कई’ उनकी पहली फ़िल्में थीं.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रति को सही मायनों में पहचान बॉलीवुड फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से ही मिली थी. साल 1981 में आई यह फिल्म अपने दौर की सबसे सफलतम फिल्म थी और इस फिल्म की रिलीज के बाद रति घर-घर में पॉपुलर हो गई थीं.
यदि उस दिन सही समय पर नहीं पहुंचते धर्मेन्द्र तो इस एक्टर से हो जाती हेमा मालिनी की शादी!
