Priyanka Chopra Latest Photos: सुर्ख़ियों में कैसे बने रहना है, यह इंटरनेशनल सेलिब्रिटी प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को बखूबी आता है. जी हां, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो जमकर वायरल हो रही हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रियंका हाल ही में अपनी अपकमिंग वेबसीरीज ‘सिटाडेल’ (Citadel) के सेट्स पर वापस आई हैं. असल में एक्ट्रेस एक ब्रांड एंडोर्समेंट के सिलसिले में पेरिस गई हुईं थीं. यहां प्रियंका के साथ हॉलीवुड एक्ट्रेस ऐनी हैथवे और ब्लैकपिंक की सिंगर लिसा भी थीं. बहरहाल, पेरिस ट्रिप से वापस आईं प्रियंका ने इन्स्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें और छोटा सा एक वीडियो शेयर किया है. इन तस्वीरों में प्रियंका के चेहरे पर रैशेस देखे जा सकते हैं. साथ ही प्रियंका इस दौरान अनबटंड शर्ट में हैं और उनकी बाल भी खुले हुए हैं. इन तस्वीरों को देखकर एक्ट्रेस के पति और सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) की भी प्रतिक्रिया आई है. निक ने सरप्राइज इमोजी शेयर करने के साथ ही लिखा है ‘Wow’.
वहीं कई अन्य लोगों ने भी प्रियंका की इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, इनमें शैफ सामी ने प्रियंका के लिए लिखा है ‘ब्यूटी’ वहीं, एक्ट्रेस के कई फैन्स भी उनकी खूबसूरती की तारीफ़ करते नहीं थक रहे हैं. आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक प्रियंका की इन तस्वीरों को 2.5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं.
Mahima Chaudhry: नए वीडियो में फिर छलके महिमा चौधरी के आंसू, कैंसर के बाद बदले लुक पर कही ये बड़ी बात