अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी जिंदगी पर आधारित 'अनफिनिश्ड' किताब की रीलीज के बाद से लगातार सुर्खियों में हैं. प्रीयंका ने इस किताब में अपने करियर के काले दौर से लेकर लोगों के ताने, डिप्रैशन और निजी रिश्तों के बारे में खुल कर बात की है.
नाक की सर्जरी बिगड़ गई थी- प्रियंका
एक वाक्य जो किताब का काफी चर्चा में है वो ये कि जब प्रियंका ने अपनी नाक की प्लास्टिक सर्जरी करायी और वो मनमुताबिक ना होकर बिगड़ गई. उन्होंने बताया कि वो समय उन्हें आज भी याद है जब वो फिल्मों में अच्छा दिखने और इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए अपनी नाक की सर्जरी कराने गई. उनकी सर्जरी बिगड़ गई. उन्होंने बताया कि उनके चेहरा पहले की तरह रह नहीं रहा था. नाक का आकार इतना बिगड़ गया था कि वो खुद को शीशे में देख नहीं पाती थी.
आज मैं खुद को पूरी तरह स्वीकारती हूं- प्रियंका
उन्होंने बताया कि वो जब भी खुद को शीशे में देखती थी एक अलग ही शख्स उन्हें दिखता था. उन्होंने बताया कि लोग उन्हें प्लास्टिक चोपड़ा के नाम से पुकार ने लगे थे. उन्होंने कहा कि उनको अपनी नाक के आकार को ठीक कराने के लिए कई सर्जरी करानी पड़ी और वक्त के साथ नाक का आकार ठीक होने लगा. मैं धीरे-धीरे नोर्मल हो रही थी और अब उनका मानना है कि मैं अब खुद को जब भी शीशे में देखती हूं मैं खुद पर गर्व महसूस करती हूं. हां मेरे चेहरे में कुछ बदलाव जरूर है लेकिन मैं उसे अपना चुकी है. अपनी खामियों के बाद भी मैंने खुद को स्वीकारा है.
यह भी पढ़ें.
Oscar 2021: ऑस्कर से रेस से बाहर हुई मलयाली फिल्म Jallikattu
एक्ट्रेस Anita Hassanandani बनी मां, पति Rohit Reddy ने फैंस को दी बेटा होने की खुशखबरी
