टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के 45वें संस्करण के ब्रांड एंबेसडर के तौर पर बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और फिल्मकार अनुराग कश्यप का नाम भी शामिल हो चुका है. गौरतलब है कि यह आयोजन 10 से 19 सितंबर तक आयोजित होने वाला है. प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर टीआईएफएफ के साथ अपनी यात्रा के पलों के साथ एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, "मेरे पूरे करियर के दौरान टीआईएफएफ एनईटी मेरे लिए कई फिल्मों के साथ एक दूसरे घर की तरह रहा है, क्योंकि एक कलाकार और निर्माता दोनों इस आयोजन से अपनी दुनिया की शुरुआत करते हैं."
प्रियंका ने इसके अलावा एक और ट्वीट में लिखा, "इससे भी ज्यादा इस आयोजन के सबसे असाधारण हिस्सों में से एक है सिनेमा के वे प्रशंसक, जो फिल्मों के जादू का जश्न मनाने के लिए एकत्र होते हैं, और जिन्होंने मुझे हमेशा बहुत प्यार से स्वीकार किया है. मैं इस साल एक ब्रांड एंबेसडर के तौर पर सेवा देने को लेकर गौरवान्वित हूं और मेरे लिए इसका बहुत ही मोल है, ऐसे में मैं इस रिश्ते को जारी रखने के लिए उत्सुक हूं."
आपको बता दें कि प्रियंका के अलावा एंबेसडर्स की लिस्ट में एवा डुवर्ने, डेरेन एरोनोफ्स्की, टाइका वाइटीटी, निकोल किडमैन, मार्टिन स्कॉर्सेसे, नादीन लाबाकी, अल्फोंसो क्वारोन, टांटू कार्डिनल, रिज अहमद, रियान जॉनसन, जेसन रीटमैन, इसाबेल हूपर्ट, क्लेयर डेनिस, एटम एगॉयन, विगैन मोर्टान , डेविड ओयेलोवो, लुलु वांग, रोजामुंड पाइके, सारा गैडोन और डेनिस विलेनुवे शामिल हैं.
