एक्सप्लोरर

Year Ender 2025: वेब सीरीज के सीक्वल्स ने ओटीटी पर मचाया तहलका, लिस्ट में शामिल कई फीमेल लीड शोज

Web Series Sequels Ruled In 2025: इस साल ओटीटी पर कई वेब सीरीज के सीक्वल्स रिलीज हुए जिन्होंने दर्शकों को खूब इंप्रेस किया. इनमें से कई सीरीज फीमेल लीड रहीं जिसमें एक्ट्रेसेस का धांसू अवतार नजर आया.

साल 2025 मनोरंजन के लिहाज से कमाल रहा. ओटीटी से लेकर बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों की कहानियों से लेकर एक्शन तक ने फैंस का दिल जीत लिया. इस साल ओटीटी पर फीमेल एक्टर्स का जलवा देखने को मिला, जहां 'महारानी सीजन 4' और 'दिल्ली क्राइम 3' जैसी थ्रिलर सीरीज दर्शकों के सिर चढ़कर बोली. आज हम ओटीटी सीरीज के उन सीक्वल के बारे में बताएंगे, जो पर्दे पर ज्यादा हिट रही.

पाताल लोक सीजन 2
जयदीप अहलावत की 'पाताल लोक सीजन 2' रिलीज के साथ ही छा गई. पहले से ज्यादा डार्क और थ्रिल देने वाली सीरीज में जयदीप अहलावत ने इंस्पेक्टर हाथीराम के किरदार को काफी अच्छे से निभाया और अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया. ये सीरीज राजनीतिक भ्रष्टाचार और समाज पर पड़ते उसके प्रभाव को दिखाती है. सीरीज को 17 जनवरी को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया गया था.

पंचायत सीजन 4
'पंचायत सीजन 4' इस साल की मोस्ट अवेटेड सीरीज में से एक थी. ये 24 जून 2025 को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी. इस बार सीजन का प्लॉट प्रधान के चुनाव पर बेस्ड था जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया.

राणा नायडू सीजन 2
इस साल ओटीटी की दुनिया में 13 जून को 'राणा नायडू सीजन 2' की भी वापसी हुई. नायडू की धमाकेदार कहानी, बड़े दांव और गहरे इमोशनल उथल-पुथल के साथ आई. सीजन 2 में एक्शन, सस्पेंस और थ्रिलर तीनों को अच्छे से दिखाया गया है.

द ट्रायल सीजन 2
काजोल की मशहूर लीगल ड्रामा सीरीज 'द ट्रायल सीजन 2' ने भी ओटीटी पर दस्तक दी, जिसमें काजोल ने एक बार फिर जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है, जबकि कुब्रा सैत भी अहम रोल में नजर आई. सीरीज 19 सितंबर को जियोसिनेमा पर रिलीज हुई थी.

द फैमिली मैन सीजन 3
21 नवंबर को रिलीज हुई 'द फैमिली मैन सीजन 3' भारत की पसंदीदा फ्रेंचाइजी में से एक रही. फिल्म के 2 पार्ट भी शानदार रहे, और इस साल हल्की कॉमेडी, थ्रिलर और गहरे तनाव के साथ मनोज बाजपेयी एक बार फिर श्रीकांत तिवारी बनकर ओटीटी पर लौटे. इस बार सीरीज में जयदीप अहलावत भी दिखे.

दिल्ली क्राइम सीजन 3
'दिल्ली क्राइम सीजन 3' इस साल की शानदार सीरीज रही, क्योंकि सीरीज में हीरो से लेकर विलेन तक में महिलाओं का दबदबा दिखा. सीरीज में हुमा कुरैशी ने मानव तस्करी करने वाली बड़ी दीदी का रोल प्ले किया, जबकि शेफाली शाह पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखीं. सीरीज को 13 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज किया गया था.

महारानी सीजन 4
हुमा कुरैशी का सबसे आइकॉनिक किरदार, रानी भारती, साल 2025 में भी हिट साबित हुआ. 24 नवंबर को सोनी लिव पर रिलीज हुई सीरीज पॉलिटिकल ड्रामा और थ्रिलर 'महारानी सीजन 4' ने फैंस का दिल जीता. सीजन 4 में सत्ता की लड़ाई और रानी भारती देवी के बच्चों के बीच सत्ता के लालच को दिखाया गया है. इसके अलावा, पंचायत का चौथा सीजन भी साल 2025 में रिलीज किया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

चीन-पाकिस्तान की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
चीन-PAK की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?
Advertisement

वीडियोज

Bigg Boss 19, प्यार और नई शुरुआत पर Farrhana ने खोले दिल के राज
'The 50’ में Groupism और Insecurities पर Archit ने तोड़ी चुप्पी
Bharat Bandh Today: जानिए लेबर कोड, बिजली बिल और US डील…पर क्यों भड़का भारत देश? |ABPLIVE
Lamborghini Crash: लैम्बॉर्गिनी कांड..आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार |Khabar Gawah Hai With Megha Prasad
Textile Industry को बड़ी राहत! US Market में India को मिलेगा Zero-Duty Advantage?| Paisa Live
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement
Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-पाकिस्तान की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
चीन-PAK की पनडुब्बियों की होगी हंटिंग, US से खरीदे जाएंगे P-8I एयरक्राफ्ट, जानें कितने खतरनाक?
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
उद्धव ठाकरे गुट ने परभणी में बनाया मुस्लिम मेयर तो एकनाथ शिंदे ने बोला हमला, कहा- 'बालासाहेब की...'
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
'मैं PM का करियर बर्बाद नहीं करना चाहता', डोनाल्ड ट्रंप के वायरल वीडियो पर MEA का रिएक्शन
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर? सूर्या ने दिया हेल्थ अपडेट
टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया पर बड़ा संकट? अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ मैच से होंगे बाहर?
'मैंने पैसे नहीं लिए थे, उन्होंने अपने पोते को हीरो बनाने के लिए...', जेल में बंद राजपाल यादव की वीडियो वायरल
'मैंने पैसे नहीं लिए थे, उन्होंने अपने पोते को ...', जेल में बंद राजपाल यादव की वीडियो वायरल
Bangladesh Election 2026: बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
बांग्लादेश के जिस नेता ने की थी भारत के पूर्वोत्तर राज्यों को अलग करने की बात, वो किस पार्टी से लड़ा चुनाव?
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
घर खरीदने जा रहे हैं तो जरूर ध्यान रखें ये चीजें, बाद में नहीं पड़ेगा पछताना
19,900 बेसिक वालों की बल्ले-बल्ले? जानें 8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ सकती है सैलरी!
19,900 बेसिक वालों की बल्ले-बल्ले? जानें 8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ सकती है सैलरी!
Embed widget