The Great Indian Kapil Show: सिद्धधू ने इस एक्ट्रेस को ऑफर की अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी, तारीफों के बांध दिए पुल
The Great Indian Kapil Show: कपिल शर्मा के शो में हर हफ्ते कई सेलेब्स अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आते हैं. इस बार कपिल के शो में सन ऑफ सरदार 2 की टीम आई थी. जिनके साथ कपिल ने खूब मस्ती की.

कपिल शर्मा अपने शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो के साथ नेटफ्लिक्स पर फिर वापसी कर चुके हैं. ये उनके शो का तीसरा सीजन है और इसे काफी पसंद किया जा रहा है. कपिल के शो में इस बार सन ऑफ सरदार 2 की स्टारकास्ट आई थी. शो में अजय देवगन, रवि किशन और मृणाल ठाकुर आए थे. मृणाल के साथ नवजोत सिंह सिद्धू खूब मस्ती करते हुए नजर आए. उन्होंने तारीफों में अर्चना पूरन सिंह की कुर्सी भी मृणाल को ऑफर कर दी.
शो में मृणाल सेट के बारे में बताया. उन्होंने कहा जहां सभी लोग शॉट के बीच में गप्पे मारने लगते थे वहीं अजय सर जिम में जाकर वर्कआउट करते हैं. इसी बीच नवजोत सिंह सिद्धू ने मृणाल की तारीफ करते हुए कहा- आप जब भी सेट पर आती हैं तो माहौल बहुत खूबसूरत हो जाता है.
मृणाल को ऑफर की अर्चना की सीट
सिद्धू की इस बात पर कपिल चुटकी लेते हुए कहते हैं कि मृणाल अर्चना से सीट बदल लें. इस पर सिद्धू हंसते हुए कहते हैं- इस बदलाव से मैं खुश हूं. इसके बाद अर्चना पूरन सिंह कहती हैं- मैं फिर मृणाल की जगह ले लूंगी.
सिद्धू ने तारीफों के बांधे पुल
शो में मृणाल अपनी जर्नी के बारे में बताती हैं. फिर सिद्धू उनकी तारीफ करने लगते हैं. सिद्धू से अपनी तारीफ सुनते हुए मृणाल चौंक जाती हैं और कहती हैं क्या हो गया है इन्हें. इस पर अजय देवगन हंसते हुए कहते हैं- आज मूड में हैं सिद्धू पाजी. रवि किशन भी सिद्धू जी की खिंचाई करते हैं. वो कहते हैं- इन्होंने राजनीति क्या छोड़ी, एक दम से पर निकल आए हैं.
बाद में सन ऑफ सरदार 2 की पूरी स्टारकास्ट भी आती है. जिनके साथ कपिल शर्मा खूब मस्ती करते हैं. शो में बाद में विंदू दारा सिंह, दीपक डोबरियाल, संजय मिश्रा और कुब्रा सैत आते हैं.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
























