साल 2026 की पहली सुपरहिट फिल्म 'बॉर्डर 2' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. सनी देओल की इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और थिएटर के बाद अब इसे घर बैठे देखने का मौका मिल गया है. अगर आप भी इस फिल्म को देखना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि इसे ओटीटी पर कहां स्ट्रीम किया जा सकता है.

Continues below advertisement

Continues below advertisement

'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

  • 3 घंटे 21 मिनट लंबी फिल्म बॉर्डर 2 का बजट 175 करोड़ है.
  • इस फिल्म का इंडिया नेट कलेक्शन 329.42 करोड़ है.
  • वहीं, वर्ल्डवाइड बॉर्डर 2 ने 450.18 करोड़ की कमाई की है.

फिल्म की स्टारकास्टबता दें, ये फिल्म 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है. 'बॉर्डर 2' को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है और टी-सीरीज-जे.पी. फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है. ये फिल्म 23 जनवरी को थिएटर नें रिलीज हुई थी. इसमें सनी देओल के अलावा वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी, सोनम बाजवा, मेधा राणा और मोना सिंह मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म में सभी कलाकारों ने जबरदस्त एक्टिंग की है. 

फिल्म की कहानीफिल्म 'बॉर्डर 2' की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें सनी देओल लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कलेर के रूप में कमबैक किया है. यह मल्टी-फ्रंट वॉर ड्रामा युद्ध के मुख्य पलों को दिखाता है, जिसमें बसंतर की लड़ाई और ऑपरेशन चंगेज खान शामिल हैं, जो भारतीय सैनिकों की हिम्मत, बलिदान और रणनीति को दिखाता है. 

'बॉर्डर 2' को ओटीटी पर कहां देखेंबता दें, थिएटर के बाद अब ये फिल्म ओटीटी पर धमाल मचाने आ गई है. सनी देओल की फिल्म 'बॉर्डर 2' को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म, आज यानी 20 मार्च से स्ट्रीम हो रही है.