इस फ्राइडे ओटीटी पर साउथ इंडियन फिल्मों और सीरीज का बवंडर आ गया है. दरअसल शुक्रवार को साउथ सिनेमा की कई एक्साइटिंग फिल्में और शो ओटीटी के तमाम प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुए हैं अगर आप सोच रहे हैं कि इस वीकेंड घर बैठे साउथ की कौन सी नई फ़िल्म या शो देखें, तो यहां पूरी लिस्ट दी गई है जिन्हें आप अपनी वीकेंड वॉच लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

Continues below advertisement

द ट्रेटर्स (तेलुगु)'द ट्रेटर्स तेलुगु' 10 एपिसोड वाला एक साइकोलॉजिकल गेम शो है, जिसमें 20 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट शामिल हैं. ये सभी भरोसे, धोखे और रणनीति के एक ऐसे मुकाबले में उतरते हैं जहां दांव बहुत ऊंचे होते हैं. इस शो के साथ एक्टर तेजा सज्जा होस्ट के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं. 'द ट्रेटर्स तेलुगु' 15 अक्टूबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होना शुरू हो गया है.

Continues below advertisement

ओरु अन्वेषणथिंते थुडक्कम‘ओरु अन्वेषणथिंते थुडक्कम' मलयालम की एक इनवेस्टिगेटिव थ्रिलर है. इसे एमए निषाद ने डायरेक्ट किया है. इसमें शाइन टॉम चाको, वाणी विश्वनाथ, शिवदा, स्वासिका, दुर्गा कृष्णा, अनुमोल, समुथिरकानी और मुकेश अहम रोल में नजर आएंगे. ये सन नेक्सट पर 16 अक्टूबर, शुक्रवार यानी आज से स्ट्रीम होना शुरू हो गई है. 

एन्ना विलाई'एन्ना विलाई'  की कहानी थवासी मुथु के इर्द-गिर्द घूमती है. वह एक साधारण और मेहनती इंसान है जो मंदिर आने वाले लोगों द्वारा फेंके गए सिक्कों को इकट्ठा करने के लिए समुद्र में गोता लगाता है, ताकि वह अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा और आरामदायक जीवन दे सके।. उसकी ज़िंदगी में एक मोड़ तब आता है जब उसे पानी के नीचे सोने का एक कीमती पेंडेंट मिलता है. इसमें  करुणास, निमिषा सजयन, विजयलक्ष्मी वीरमणि, शाशा शिवकुमार, कमलेश जगन, हीशा, चेतन चीनू और  मोहन रमन ने अहम रोल प्ले किया है. तमिल भाषा के इस ड्रामा को सजीव पझूर ने निर्देशित किया है. ये भी 15 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है.

 डीसीलोकेश कनगराज, वामिका गब्बी, संजना कृष्णमूर्ति, थलाइवसल विजय सहित कई कलाकारों से सजी ये तमिल रोमांटिक एक्शन फिल्म 16 अक्टूबर, फ्राइडे यानी आज से सोनी लिव पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है. इसे अरुण माथेश्वरन ने निर्देशित किया है.

आदिनासम वेल्लापोक्कमशाइन टॉम चाको, बाबू एंटनी, बैजू संतोष, मंजू पिल्लई स्टारर कॉमेडी थ्रिलर आदिनासम वेल्लापोक्कम को  ए जे वर्गीस ने डायरेक्ट किया है. ये मलायालम फिल्म बी साइना प्ले पर 16 अक्टूबर को रिलीज हो गई है.

कागिथम पदावलु'कागिथम पदावलु' पिटलम के राम और पड़ोसी गांव वडलाम की गोदावरी की कहानी है. उनके समुदायों के अलग होने और दोनों गांवों के बीच पुरानी दुश्मनी के बावजूद, उनके बचपन की दोस्ती प्यार में बदल जाती है. एक गलतफहमी की वजह से दोनों अलग हो जाते हैं, लेकिन कॉलेज के दिनों में वे फिर से एक-दूसरे के करीब आ जाते हैं. ये भी 16 अक्टूबर, फ्राइडे यानी आज से सनएनएक्सटी पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है.

आशा'आशा' एक ऐसी विधवा माँ की कहानी है, जिसका सदमा और नींद न आने की समस्या (इंसोम्निया) धीरे-धीरे गहरे शक में बदल जाती है. ट्रक ड्राइवर जीमोन के साथ आमना-सामना होने के बाद, उसे यकीन हो जाता है कि उसकी बेटी अनघा के एक्सीडेंट के लिए वही ज़िम्मेदार है, और वह उसे किडनैप कर लेती है. हालात बेकाबू होने लगते हैं, लेकिन आशा के लिए यह मानना ​​मुश्किल हो जाता है कि शायद उसका शक गलत हो सकता है। इसके खतरनाक नतीजे सामने आते हैं. ये भी 16 अक्टूबर यानी आज से जी 5 पर स्ट्रीम होना शुरू हो गई है.