द ग्रेट इंडियन कपिल शो में हर हफ्ते सेलेब्स मस्ती करने के लिए आते हैं. बीते हफ्ते बॉलीवुड के क्यूट कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आए थे. जिन्होंने अपनी शादी से लेकर करियर को लेकर कई खुलासे किए. साथ ही कपिल की टीम ने भी दोनों के साथ खूब मस्ती की. शो में जब अर्चना पूरन सिंह ने राघव से बॉलीवुड में आने के बारे में सवाल पूछा तो परिणीति के पति ने ऐसा जवाब दिया की हर कोई चौंक गया.

कपिल के शो में हर कोई राघव को उनके लुक्स को लेकर तारीफ करता नजर आया. जज अर्चना पूरन सिंह ने राघव से पूछा कि क्या उन्होंने कभी बॉलीवुड में आने के बारे में नहीं सोचा. इसके जवाब में राघव ने बॉलीवुड पर ऐसा इल्जाम लगा दिया कि हर कोई चुप हो गया.

राघव ने बॉलीवुड पर लगाया इल्जामराघव चड्ढा ने कहा- 'ऐसा है अर्चना जी, हमारा जो प्रोफेशन है उसमें भी अभिनेता है, हर नेता के अंदर अभिनेता होता है. तो हमारे काम में एक्टिंग बहुत है. और जब मैं इनकी जिंदगी देखता हूं तो मुझे ये यकीन हो जाता है कि इनके काम में राजनीति बहुत है. बहुत पॉलिटिक्स है.' राघव की बात से सहमत होते हुए परिणीति ने खबी कहा- हां, ये सच है.

एपिसोड के दौरान, राघव ने कपिल को राजनीति में शामिल करने की कोशिश भी की, और ज़ोर देकर कहा कि उनके पास पहले से ही वो सब कुछ है जो इसके लिए ज़रूरी है - जोक, जुनून और जज्बात. हालांकि, कपिल ने फिलहाल इस विचार को टाल दिया है.

जल्द ही गुड न्यूज देंगे राघव-परिणीति

शो में कपिल ने राघव और परी को बताया कि जब उनकी और गिन्नी की शादी हुई थी तो उनकी मां का दादी मोड ऑन हो गया था. फिर उन्होंने राघव से पूछा कि क्या आपके ऊपर भी कोई प्रेशर है. तो राघव ने कहा- देंगे, आपको देंगे गुड न्यूज जल्दी. राघव की ये बात सुनकर परिणीति चोपड़ा भी चौंक जाती हैं.

ये भी पढ़ें: कैटरीना कैफ या विक्की कौशल में कौन है ज्यादा रईस? जानें- दोनों की नेटवर्थ में कितना है अंतर