एक्सप्लोरर

OTT Releases In August 2025: अगस्त में ओटीटी पर आएंगी नई फिल्में और सीरीज, 'तेहरान' से 'सलाकार' तक होंगी रिलीज

OTT Releases In August 2025: अगस्त के महीने में कई शानदार वेब सीरीज और फिल्में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं. इसकी लिस्ट और रिलीज डेट हम आपको बता रहे हैं.

ओटीटी पर हर महीने नई-नई फिल्मों और वेब सीरीज की कतार लगती है. अगस्त के महीने में भी कई शानदार वेब सीरीज और फिल्में अलग-अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही हैं. 'हाउसफुल 5' और 'सितारे जमीन पर' समेत कई फिल्में और 'पति पत्नी और पंगा' जैसे कई शोज तो ओटीटी पर रिलीज भी हो गए है. अब अगस्त के बाकी दिनों में रिलीज होने वाली नई फिल्मों और सीरीज की लिस्ट हम आपको दे रहे हैं. 

मायासभा: द राइज ऑफ टाइटन्स

  • साउथ फिल्म और शोज लवर्स के लिए तेलुगु सीरीज 'मायासभा: द राइज ऑफ टाइटन्स' ओटीटी पर स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है.
  • देवा कट्टा और किरण जय कुमार के डायरेक्शन वाली ये सीरीज एक पॉलिटिकल-थ्रिलर है जो 7 अगस्त को सोनी लिव पर रिलीज होगी.
  • 'मायासभा: द राइज ऑफ टाइटन्स' में चैतन्य राव, आधी, रवींद्र विजय, दिव्या दत्ता, शत्रु, नासर, साई कुमार और चरिता वर्मा नजर आएंगे.
  • इसके अलावा रघु बाबू, भावना वझापंडल और तान्या एस रविचंद्रन जैसे कलाकार भी सीरीज का हिस्सा हैं.

सलाकार
'सलाकार' एक हाई-ऑक्टेन स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज है जिसे फारुक कबीर ने डायरेक्ट किया है. सीरीज में नवीन कस्तूरिया, मौनी रॉय, मुकेश ऋषि, पूर्णेंदु भट्टाचार्य, अश्वथ भट्ट और सूर्या शर्मा लीड रोल नजर आएंगे. 'सलाकार' 8 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी.

लवेंचर
रिएलिटी शो 'लवेंचर' भी इसी महीने से शुरू हो रहा है. सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर फैसल शेख और बिग बॉस 13 फेम शेफाली बग्गा इस शो को होस्ट करते दिखेंगे. 'लवेंचर' को आप 11 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर एंजॉय कर पाएंगे. 

मनपसंद की शादी
कॉमेडी सीरीज 'मनपसंद की शादी' भी अगस्त में रिलीज होने जा रही है. इस शो को आप 11 अगस्त से देख पाएंगे. 'मनपसंद की शादी' जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी.

बटरफ्लाई सीजन 1
किटाओ सकुराई की हॉलीवुड सीरीज 'बटरफ्लाई सीजन 1' में पाइपर पेराबो, डैनियल डे किम, रीना हार्डेस्टी, चार्ल्स पार्नेल और किम जी-हून जैसे स्टार्स दिखाई देंगे. ये सीरीज 13 अगस्त को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी.

सारे जहां से अच्छा
देशभक्ति की मिसाल पेश करती सीरीज 'सारे जहां से अच्छा' 13 अगस्त को ओटीटी पर आ रही है. प्रतीक गांधी, सनी हिंदुजा, सुहेल नैय्यर, कृतिका कामरा, तिलोत्तमा शोम, रजत कपूर और अनूप सोनी जैसे कलाकार सीरीज का हिस्सा हैं. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे.

तेहरान
जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म 'तेहरान' का दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. पहले फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. हालांकि अब ये ओटीटी पर रिलीज हो रही है. 'तेहरान' को आप 14 अगस्त से जी5 पर एंजॉय कर पाएंगे.

पीसमेकर सीजन 2
जॉन सीना स्टारर 'पीसमेकर सीजन 2' भी स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. 22 अगस्त से सीरीज जियो हॉटस्टार पर दस्तक देगी. सीरीज में जॉन सीना के अलावा डेनियल ब्रूक्स, फ्रेडी स्ट्रोमा, चुकुवुडी इवुजी, जेनिफर हॉलैंड, स्टीव एजी और रॉबर्ट पैट्रिक जैसे स्टार्स भी होंगे.

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
यूपी की युवती ने भगवान कृष्ण से किया विवाह, बाराती भी आए और हिन्दू रीति रिवाज से लिए फेरे
यूपी की युवती ने भगवान कृष्ण से किया विवाह, बाराती भी आए और हिन्दू रीति रिवाज से लिए फेरे
वंदे मातरम्  के  जयघोष ने देश की आजादी के आंदोलन को ऊर्जा दी थी- संसद में बहस के दौरान बोले पीएम मोदी
वंदे मातरम् के जयघोष ने देश की आजादी के आंदोलन को ऊर्जा दी थी- संसद में बहस के दौरान बोले पीएम मोदी
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान

वीडियोज

Indigo Crisis: आज Loksabha में इंडिगो का मुद्दा उठाएगी Congress | DGCA | Airport
Dollar के मुकाबले गिरते रुपए पर दिखी सरकार की लाचारी कहा , बाजार के हिसाब से रुपए का दाम
Indigo Crisis: Lucknow Airport पर इंडिगो के चलते चली गई युवक की जान | DGCA | Airport
Indigo Crisis: 'एयरलाइन चलाना कोर्ट का काम नहीं', इंडिगो संकट पर बोले CJI | Breaking | ABP News
Indigo Crisis: लखनऊ एयरपोर्ट पर CA को समय पर इलाज न मिलने से हुई मौत? | Lucknow | Anup Pandey

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
इंडिगो की हालत अब भी खराब! 200 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी
यूपी की युवती ने भगवान कृष्ण से किया विवाह, बाराती भी आए और हिन्दू रीति रिवाज से लिए फेरे
यूपी की युवती ने भगवान कृष्ण से किया विवाह, बाराती भी आए और हिन्दू रीति रिवाज से लिए फेरे
वंदे मातरम्  के  जयघोष ने देश की आजादी के आंदोलन को ऊर्जा दी थी- संसद में बहस के दौरान बोले पीएम मोदी
वंदे मातरम् के जयघोष ने देश की आजादी के आंदोलन को ऊर्जा दी थी- संसद में बहस के दौरान बोले पीएम मोदी
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
भारत–साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में सबसे ज्यादा ‘डक’ वाले खिलाड़ी, आंकड़े कर देंगे हैरान
Kaantha OTT Release Date: 'कांथा' की ओटीटी पर रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे दुलकर सलमान की ये फिल्म
'कांथा' की ओटीटी पर रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें-कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म
पहाड़ों का सुकून और न समंदर का किनारा... 2025 की ट्रैवल सर्च में ये रही भारतीयों की पसंदीदा डेस्टिनेशन
पहाड़ों का सुकून और न समंदर का किनारा... 2025 की ट्रैवल सर्च में ये रही भारतीयों की पसंदीदा डेस्टिनेशन
शादी करते ही इन कपल्स को मिलते हैं 2.5 लाख रुपये, 90% लोगों को पता ही नहीं है ये स्कीम
शादी करते ही इन कपल्स को मिलते हैं 2.5 लाख रुपये, 90% लोगों को पता ही नहीं है ये स्कीम
CAT 2026 की आंसर-की पर आज से दर्ज कराएं आपत्ति, जानें किस दिन जारी होगा रिजल्ट
CAT 2026 की आंसर-की पर आज से दर्ज कराएं आपत्ति, जानें किस दिन जारी होगा रिजल्ट
Embed widget