क्या आप इस वीक ओटीटी पर कुछ नया देखना चाहते हैं? तो आपकी ये विश पूरी हो गई है. दरअसल 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच नेटफ्लिक्स से लेकर प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार सहित तमाम प्लेटफॉर्म पर नए कंटेंटे से भरी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं जो आपके पूरे हफ्ते को एंटरटेनिंग बना देंगी. तो चलिए यहां इस वीक रिलीज हो रही ओटीटी लाइनअप की पूरी लिस्ट जान लेते हैं.

Continues below advertisement

रिपोर्टिंग लाइवयह एक इन्वेस्टिगेटिव क्राइम थ्रिलर फ़िल्म है, जिसमें परिणीति चोपड़ा एक यंग जर्नलिस्ट और देवेन भोजानी उनके अनुभवी कैमरामैन की भूमिका में हैं. वे दोनों मिलकर एक ताकतवर सिंडिकेट द्वारा चलाए जा रहे खतरनाक और गैर-कानूनी सैंड माइनिंग रैकेट का पर्दाफ़ाश करते हैं. इसे 9 अक्टूबर से ओटीटी के प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर सकते हैं.

Continues below advertisement

पति पत्नी और पंगा (सीजन 2)यह सेलिब्रिटी जोड़ों का एक रियलिटी गेम शो है, जिसमें जोड़ों को मजेदार चुनौतियों, टास्क और अपनी शादीशुदा जिंदगी के बारे में खुलकर बातचीत के जरिए अपनी केमिस्ट्री, तालमेल और असल ज़िंदगी की समझ के टेस्ट से गुज़रना होता है. इसे ओटीटी के प्लेटफॉर्म जियो हॉट स्टार पर 10 अक्टूबर से देख सकते हैं.

एनिमल्सबेन एफ़्लेक एक क्राइम थ्रिलर फिल्म में लॉस एंजिल्स के मेयर पद के उम्मीदवार मार्क किम्बाल का किरदार निभाते नजर आएंगे. वह अपनी पत्नी एबिगेल (केरी वाशिंगटन) के साथ एक बेहतरीन जिंदगी जी रहे हैं. उनकी लाइफ तब पूरी तरह बदल जाती है जब फिरौती के लिए उनके छोटे बेटे को अचानक अगवा कर लिया जाता गै. इसे 9 अक्टूबर से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

कैरीयह कहानी कैरी व्हाइट की है, जिसका किरदार समर एच. हॉवेल ने निभाया है. कैरी एक ऐसी टीनएजर है जिसे बहुत ज़्यादा पाबंदियों में रखा गया है और वह थोड़ी अजीब है. उसकी माx, मार्गरेट व्हाइट (सामंथा स्लोयन), उसे बहुत ज़्यादा कंट्रोल करती हैं, उन्होंने उसे घर पर ही पढ़ाया-लिखाया है और समाज से दूर रखा है . इसे 7 अक्टूबर, 2026 से प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

इनसाइड द सर्कलयह एक मैक्सिकन थ्रिलर सीरीज है जो बचपन के चार दोस्तों की कहानी है. एक वीडियो लीक होने और एक मशहूर एक्ट्रेस के मर्डर के बाद, उन्हें ब्लैकमेल और सस्पेंस का सामना करना पड़ता है, क्योंकि इससे ऐसे गहरे राज और साजिशें सामने आती हैं जिनसे उनकी जान को खतरा होता है. इसे  नेटफ्लिक्स पर 7 अक्टूबर, 2026 से देख सकते हैं.

बिलो 6 एपिसोड वाली ये कैनेडियन हॉरर ड्रामा सीरीज केल्विन पेनी (जोश हार्टनेट) के इर्द-गिर्द घूमती हैय केल्विन एक लोकल मछुआरा है जो अपने पिता की रहस्यमयी मौत से परेशान है और उसे अपने परिवार, समुदाय और जीवन-शैली की रक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ता है. इसे नेटफ्लिक्स पर 8 अक्टूबर से देख सकते हैं.

मंदाडीयह तमिल स्पोर्ट्स-एक्शन ड्रामा तमिलनाडु पर बेस्ड है. इसकी कहानी दक्षिण भारत की पारंपरिक और रोमांचक सेलबोट-रेसिंग (पाल-नाव दौड़) की उस राइवलरी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो चेन्नई से लौटे एक्स रेसर मुथुकाली (सूरि) और उसके राइवल साट्टापुली (सुहास) के बीच फिर से शुरू हो जाती है. इसे नेटफ्लिक्स पर 9 अक्टूबर, 2026 से स्ट्रीम कर पाएंगे.

100 डेज ऑफ डिसेप्शनसाउथ कोरिया की यह हिस्टोरिकल स्पाई-रोमांस सीरीज 1932 में जापानी शासन के दौरान ग्योंगसोंग में सेट है. ली गा-क्योंग नाम की एक जेबकतरी, 100 दिन के जासूसी मिशन के लिए जापानी गवर्नर-जनरल के दफ्तर में एक इंटरप्रेटर के तौर पर अंडरकवर काम करती है. वहां उसकी मुलाकात किम ताए-वोंग नाम के एक बड़े इंटरप्रेटर से होती है. इसे नेटफ्लिक्स पर10 अक्टूबर से स्ट्रीम कर सकते हैं.