OTT Release: इस हफ्ते हॉलीवुड की इन 5 फिल्मों और सीरीज को OTT पर करें एंजॉय, एंटरटेनमेंट की मिलेगी फुल डोज
OTT Hollywood Release This Week: हॉलीवुड फिल्मों के शौकीनों को इस हफ्ते ओटीटी पर एंटरटेनमेंट की फुल डोज मिलेगी. दरअसल कई नई फिल्में और सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही हैं.

ओटीटी पर हॉलीवुड फिल्मों को एंजॉय करने वालों के लिए ये हफ्ता बेहद खास रहने वाला है. दरअसल इस वीक कई शानदार हॉलीवुड फिल्में और सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम हो रही हैं. इनमें एडम सैंडलर की 'हैप्पी गिलमोर 2' से लेकर 'डेथ ऑफ़ अ यूनिकॉर्न' तक शामिल हैं. चलिए जानते हैं इन हॉलीवुड फिल्मों और सीरीज को ओटीटी पर कब कहां स्ट्रीम किया जा सकता है.
अकापुल्को
अकापुल्को अपने चौथे और फाइनल सीज़न के साथ लौट रहा है. सीरीज में इमोशन, ह्यूमर और पुरानी यादों का मिश्रण है. कॉर्ड ओवरस्ट्रीट, फर्नांडो कार्सा, कैमिला पेरेज़ और रेजिना रेनोसो जैसे जाने-पहचाने चेहरे नए कलाकारों कीला मोंटेरोसो मेजिया और उमर चापारो के साथ दमदार रोल में नजर आएंगे. इस सीरीज का प्रीमियर 23 जुलाई को एप्पल टीवी पर होगा. इसके पहले दो एपिसोड का टेलीकास्ट प्रीमियर डे पर होगा. वहीं बाकी के एपिसोड वीकली आएंगे.
वाशिंगटन ब्लैक
एसीएडुग्यान नॉवेल पर बेस्ड वाशिंगटन ब्लैक एक ऐतिहासिक ड्रामा है जो बारबाडोस के एक चीनी बागान में काम करने वाले 11 साल के गुलाम जॉर्ज वाशिंगटन 'वॉश' ब्लैक (अर्नेस्ट किंग्सले जूनियर) के सफ़र पर आधारित है. इस सीरीज़ में स्टर्लिंग के. ब्राउन भी मेडविन हैरिस की भूमिका में हैं, जो नोवा स्कोटिया के एक अश्वेत समुदाय के नेता हैं. ये सीरिज जियोहॉटस्टार पर 23 जुलाई से स्ट्रीम होगी.
हैप्पी गिलमोर 2
अपनी पहली चैंपियनशिप के लगभग 30 साल बाद, हैप्पी गिलमोर (एडम सैंडलर) अपनी बेटी वियना की बैले की पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए अनिच्छा से मैदान पर लौटते हैं. एक उम्रदराज़ गोल्फ़र के रूप में, उन्हें नई पीढ़ी के प्रोफेशनल का सामना पड़ता है. शूटर मैकगैविन (क्रिस्टोफर मैकडॉनल्ड), वर्जीनिया (जूली बोवेन) और गैरी पॉटर (केविन नीलॉन) जैसे जाने-पहचाने चेहरों के साथ, सीक्वल में नए किरदारों को पेश किया गया है, सनी सैंडलर और कैडी बैडबनी शामिल हैं, साथ ही ट्रैविस केल्से और कई पीजीए सितारों के सरप्राइजिंग कैमियो भी शामिल हैं. हैप्पी गिलमोर 2 को 25 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकेगा.
ए डेथ ऑफ यूनिकॉर्न
एक पिता और बेटी वीकेंड में एकांतवास के लिए जाते समय गलती से एक यूनिकॉर्न को टक्कर मार देते हैं, जिससे उसकी मौत हो जाती है. इसके बाद उन्हें कई मुश्किलों से जूझना पड़ता है. एलेक्स शार्फमैन निर्देशित ए डेथ ऑफ यूनिकॉर्न में पॉल रुडजेना और ऑर्टेगाविल पॉल्टर ने अहम रोल प्ले किया है. इसे 25 जुलाई से एचबीओ मैक्स पर देखा जा सकता है.
माई मेलॉडी माई कुरोमी
मेरी मेलोडी माई कुरोमी एक टीवी सीरीज है. मेरी मेलोडी की नई केक की दुकान एक रहस्यमयी दिल मिलने के बाद फल-फूल रही है. वहीं उसकी कंप्टीटर कुरोमी की शॉप मुश्किल में है. दोनों शेफ पिस्ताचियो द्वारा आयोजित एक प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं, इस बात से अनजान कि इससे मैरिलैंड को खतरा होगा. इस टीवी सीरीज को 25 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है.
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL























