ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते नई फिल्में रिलीज होती है. इसी रिलीज के बीच अब साउथ एक्टर धनुष की फिल्म 'कारा' ने दर्शकों का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है. नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म जमकर देखी जा रही है और ट्रेंडिंग में नंबर 1 पर अपनी जगह बनाए हुए है. दमदार कहानी और परफॉर्मेंस की वजह से ये फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है.

Continues below advertisement

नेटफ्लिक्स पर छाई धनुष कि फिल्म 'कारा' 'कारा' फिल्म 30 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. थिएटर्स के बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 28 मई को रिलीज हुई थी. 2 घंटे 38 मिनट की इस फिल्म मे रिलीज होते हैं अपना कब्जा जमा लिया है. फिल्म टॉप 10 कि लिस्ट में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.

Continues below advertisement

अगर आप ये फिल्म थिएटर में नहीं देख पाए थे तो अब आप इसे आसानी से घर बैठे देख सकते हैं. 'कारा' को आप नेटफ्लिक्स पर तमिल, हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, और मलायालम भाषा देख सरके हैं. कारा को imdb पर 10 मे से 7.1 की रेटिंग मिली है.  

ये भी पढ़ेंःहॉलीवुड लवर्स के लिए ये हफ्ता होगा खास, थिएटर और ओटीटी पर रिलीज़ होंगी ये धांसू फिल्में, चेक करें पूरि लिस्ट

कैसी है कारा की कहानीफिल्म में धनुष ने करासामी नाम का मुख्य किरदार निभाया है. कहानी 1991 के दौर की गांव पृष्ठभूमि (रामनाथपुरम) पर आधारित है, जब कुवैत युद्ध का समय चल रहा था. ये फिल्म उन किसानों की कहानी दिखाती है जो बैंक के कर्ज और भ्रष्टाचार के जाल में फंस जाते हैं. अपने परिवार को बचाने और सिस्टम के खिलाफ लड़ने के लिए करासामी मजबूर होकर एक लुटेरे और विद्रोही का रूप ले लेता है.

फिल्म के बारे मेंइस एक्शन थ्रिलर का निर्देशन विग्नेश राजा ने किया है. फिल्म इंटरनेशनल और थिंक स्टूडियोज द्वारा निर्मित इस फिल्म में धनुष के साथ ममिता बैजू, के.एस. रविकुमार, सूरज वेंजरामुडु, करुणास, जयराम, पृथ्वी राजन और श्रीजा रवि हैं.

ये भी पढ़ेंःJune OTT Release: जून के महीने में एंटरटेनमेंट का धमाका, 'भूत बंगला' से 'राजा शिवाजी' तक रिलीज होगीं ये फिल्में और सीरीज