Movies On Weekend: ओटीटी से थिएटर तक इन फिल्मों का दबदबा, वीकेंड को बना देंगी एंटरटेनिंग
What To Watch On Weekend: इस वीकेंड पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. अपने वीकेंड को हैपनिंग बनाने के लिए नोट कर लीजिए ये लिस्ट.

What To Watch On Weekend: वीकेंड आने वाला है और लोगों ने अपने प्लान्स बनाना शुरू कर दिया है. वीकेंड पर हर कोई कुछ मजेदार देखना चाहते हैं. जिससे उनका दिन बन जाए. अब ओटीटी से लेकर थिएटर तक हर जगह एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलता है. इस वीकेंड पर कई फिल्में और सीरीज ओटीटी पर रिलीज होने जा रही हैं. थिएटर में भी एक मजेदार फिल्म रिलीज होने जा रही है. आइए आपको अभी से ये लिस्ट बता देते हैं.
बेबी जॉन
वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन कुछ समय पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सिनेमाघरों में लोगों को एंटरटेन करने के बाद अब वरुण की फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं.
ऊप्स! अब क्या?
कॉमेडी से भरपूर वेब सीरीज ऊप्स अब क्या आज जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म में एक यंग लड़की की कहानी दिखाई गई है. इस लड़की की जिंदगी एक मेडिकल चेकअप के दौरान हुई गलती से पूरी तरह बदल जाती है. वह गलती से आईवीएफ के जरिए प्रेग्नेंट हो जाती है.
डाकू महाराज
सिनेमाघरों में अच्छी कमाई करने के बाद नंदमुरी बालकृष्ण और उर्वशी रौतेला की फिल्म डाकू महाराज ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. ये फिल्म 21 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है.
क्राइम बीट
साकिब सलीम फिल्म में जर्नलिस्ट के किरदार में नजर आने वाले हैं. वो कैसे किसी गैंगस्टर को एक्सपोज करते हैं ये दिखाया गया है. ये फिल्म 21 फरवरी को जी5 पर रिलीज होगी.
मेरे हसबैंड की बीवी
अर्जुन कपूर, भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म मेरे हसबैंड की बीवी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. ये फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है. फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया जा रहा है. ये फिल्म कितना कमाल दिखा पाएगी इसके बारे में फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन से पता चलेगा.
ये भी पढ़ें: ‘अतीत कभी चुप नहीं रहता’, फिल्म ‘दृश्यम 3’ के साथ लौट रहे हैं मोहनलाल, पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























