टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर की हॉरर फिल्म 'झाड़ फूंक' ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. अगर आप घर बैठे डर और सस्पेंस से भरपूर फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इसे अपनी वॉचलिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

Continues below advertisement

आइए जानते हैं कि 'झाड़ फूंक' को आप किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं.

ओटीटी पर रिलीज हुई 'झाड़ फूंक' 'झाड़ फूंक' एक हिंदी सुपरनेचुरल साइकोलॉजिकल हॉरर-थ्रिलर फिल्म है, जो 30 अक्टूबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टारपर रिलीज हुई है. फिल्म में सुम्बुल तौकीर खान आस्था के किरदार में हैं.

Continues below advertisement

उनके अलावा हर्ष राजपूत, यशपाल शर्मा  दिग्गज एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे और अप्रतिम सिंह जैसे कलाकार नजर आ रहे हैं.

क्या है फिल्म की कहानी?फिल्म की कहानी आस्था नाम की एक प्रेग्नेंट लड़की की है. वो अपने पार्टनर राजवीर के साथ कार से जा रही होती है, तभी जंगल के रास्ते में उनका भयानक एक्सीडेंट हो जाता है. होश आने पर आस्था देखती है कि राजवीर गायब है. वो मदद के लिए भटकते हुए जंगल के बीच एक पुरानी हवेली में पहुंचती है. वहां रहने वाले ठाकुर और उनकी पत्नी आस्था को अपने घर में रख लेते हैं.

लेकिन जल्द ही उस हवेली में डरावनी चीजें होने लगती हैं. आस्था को पता चलता है कि उस इलाके में 'मंजरी' नाम की एक डायन का भूत है. सालों पहले गांव वालों ने मंजरी को उसके अजन्मे बच्चे के साथ जिंदा जला दिया था, इसलिए अब उसका भूत गांव के किसी भी होने वाले बच्चे को जिंदा नहीं रहने देता.

कहानी में आता है ट्विस्टआस्था को लगता है कि ठाकुर परिवार उसकी मदद कर रहा है, लेकिन असल में वे लोग बहुत अंधविश्वासी हैं. वे अपने फायदे के लिए तांत्रिकों को बुलाकर आस्था पर 'झाड़-फूंक' (काला जादू) करवाने लगते हैं. अब आस्था उस हवेली में कैद हो चुकी है. उसे एक तरफ भूत से बचना है और दूसरी तरफ उस तांत्रिक झाड़-फूंक से अपने होने वाले बच्चे की जान बचानी है.

हॉरर लवर्स के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन है. इस फिल्म को राजन रामगोपाल वर्मा ने निर्देशित किया है और इसके निर्माता शैलेश परिहार हैं.