ओटीटी पर आज Amazon Prime Video ने बड़ा ऐलान किया है. प्राइम वीडियो ने 2026 के लिए अपना अब तक का सबसे बड़ा इंडियन कंटेंट लाइनअप जारी कर दिया है. मुंबई में हुए ‘प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स’ इवेंट में करीब 55 नई सीरीज और फिल्मों का ऐलान हुआ, जिसमें हिंदी, तमिल और तेलुगु समेत कई भाषाओं का कंटेंट शामिल है.

Continues below advertisement

पंचायत 5 का भी ऐलान

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म ने ‘पंचायत 5’ का भी ऐलान कर दिया है, जिसकी अटकलें काफी समय से लगाई जा रही थीं. कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म नागजिला भी इस लिस्ट में शामिल है. थिएटर रिलीज के बाद नागजिला प्राइम वीडियो पर ही स्ट्रीम होगी.

Continues below advertisement

इतना ही नहीं, ‘फर्जी’ सीजन 2, वाइब सबकी होती है, इनकी बस अलग है, ‘कॉल मी बे’ सीजन 2, ‘दुपहिया’ सीजन 2, ‘दहाड़’ सीजन 2 और ‘द ट्रेटर्स’ सीजन 2 जैसी कई सीरीज भी लाइनअप में शामिल हैं. हालांकि, प्राइम वीडियो ने अभी रिलीज डेट का ऐलान नहीं किया है.

2026 में प्राइम वीडियो पर आएंगी ये नई फिल्में और सीरीज

पंचायत सीजन 5 कास्ट: जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ताजॉनर: कॉमेडी-ड्रामा

फर्जी सीजन 2 कास्ट: शाहिद कपूर, विजय सेतुपतिजॉनर: क्राइम थ्रिलर

संदीप भैया 2कास्ट- सनी हिंदुजा, दिपाली गैतम

दहाड़ 2

कास्ट- सोनाक्षी सिन्हा, गुल्शन देवैयाजॉनर- क्राइम थ्रिलर

 

द रिवोल्यूशनरीज कास्ट: भुवन बाम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा, गुरफतेह पिरजादाजॉनर: पीरियड ड्रामा

मटका किंग कास्ट: विजय वर्माजॉनर: क्राइम ड्रामा

मिर्जापुर द मूवीकास्ट- अली फजल, पंकज त्रिपाठी

कॉल मी बे 2कास्ट- अनन्या पांडे, श्रुति हासन

राख कास्ट: अली फजल, सोनाली बेंद्रे, आमिर बशीरजॉनर: इमोशनल ड्रामा

लुक्खे कास्ट: रैपर किंगजॉनर: ड्रामा/म्यूजिक

दहाड़ सीजन 2 कास्ट: सोनाक्षी सिन्हाजॉनर: क्राइम थ्रिलर

द ट्रेटर्स (तेलुगु) कास्ट/होस्ट: तेजा सज्जाजॉनर: रियलिटी/अनस्क्रिप्टेड

गुव्वला चेरुवु घाट कास्ट: किरण अब्बावरम, थिरुवीरजॉनर: ड्रामा

रफ्तार कास्ट: राजकुमार राव, कीर्ति सुरेशजॉनर: एक्शन/ड्रामा

वाइब कास्ट: कुनाल खेमू, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तवजॉनर: ड्रामा

नई नवेली कास्ट: यामी गौतमजॉनर: ड्रामा

कुकू की कुंडली कास्ट: भुवन बाम, वामिका गब्बीजॉनर: कॉमेडी/ड्रामा

टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरीकास्ट-रवि किशन, आदित्य रावलजॉनर-थ्रिलर

आदर्श बाल विद्यालयकास्ट- के के मेनन, नवीन कस्तूरिया

सिस्टमकास्ट- सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका, आशुतोष गोवारिकर

ग्राम चिकित्सालय 2कास्ट- अमोल पाराशर