बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान के बेटे ने द बैड्स ऑफ बॉलिवुड के जरिए बतौर डायरेक्टर इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा है. इस सीरीज की आज स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई में रखी गई जहां आर्यन खान की फैमिली के अलावा भी कई सितारें शामिल हुए. इस दौरान बॉबी देओल की वाइफ तान्या देओल और ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने सभी को निगाहें अपनी ओर कर ली. 

स्पेशल इवेंट में बॉबी देओल की वाइफ ने तारीफें कर ली अपने नामआर्यन खान की डायरेक्टोरियल डेब्यू सीरीज द बैड्स ऑफ बॉलिवुड इन दिनों लोगों को बीच चर्चा का विषय बनी हुई है. सभी लोग किंग खान के लाडले की इस सीरीज को देखने के लिए काफी उतावले हो रहे हैं. आज इस सीरीज के स्क्रीनिंग इवेंट में कई सितारे शामिल हुए.

इस दौरान बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर बॉबी देओल भी अपनी फैमिली के साथ इस इवेंट में पहुंचे. पैप्स के सामने एक्टर ने अपने परिवार संग जमकर पोज भी दिए. लेकिन एक्टर की वाइफ तान्या देओल ने सभी की निगाहें अपनी ओर कर ली. इवेंट में हसीना बला की खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने ब्लैक कलर का बॉडीकॉन साइड स्लिट आउटफिट कैरी किया था जिसमें वो बेहद हसीन लग रही थीं. इवेंट में ग्लैमर का डोज देते हुए उन्होंने लाइमलाइट अपने नाम कर ली. 

सुजैन खान ने भी लगाया ग्लैमर का तड़काऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान ने भी अपने बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग इस इवेंट में शिरकत किया. हसीना ने इस दौरान कलरफुल फ्लोरल आउटफिट भी बेहद हसीन लगीं. उन्होंने पैप्स को अपने बॉयफ्रेंड संग जमकर पोज भी दिए. अपनी दिलकश अदाओं से सुजैन खान ने भी महफिल में चार–चांद लगा दिए. 

कब और कहां देखे बैड्स ऑफ बॉलिवुड? पिछले महीने आर्यन खान की इस डेब्यू सीरीज का प्रीव्यू लॉन्च इवेंट का आयोजन हुआ था. उस वक्त मेकर्स ने शो के रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की थी. इस फिल्म में लक्ष्य, बॉबी देओल, सहर बंबा, राघव जुयाल, मोना सिंह जैसे स्टार्स हैं. आपको बता दें, आर्यन खान की 7 एपिसोड्स के साथ ये सीरीज 18 सितंबर यानी कल से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए तैयार होगी.