चीनी ड्रामा में सिर्फ रोमांस और फैंटेसी ही नहीं, बल्कि क्राइम, सस्पेंस और मर्डर मिस्ट्री का भी जबरदस्त मेल देखने को मिलता है. इनकी कहानियों में कहीं पुलिस कातिल की तलाश करती है, तो कहीं अपराध की दुनिया के खतरनाक राज खुलते हैं.

Continues below advertisement

अगर आपको ऐसे ड्रामा पसंद हैं, तो नेटफ्लिक्स पर मौजूद ये 5 सीरीज इस वीकेंड देखने के लिए अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं.

द फिक्सर्स (2026)साल 2026 में रिलीज हुई इस चीनी सीरीज की कहानी एक गैंगस्टर की है, जो एक नेता के बेटे के साथ मिलकर ताकतवर लोगों के मुश्किल मामले सुलझाता है. कहानी में अपराध, खतरनाक राज और अंडरवर्ल्ड की दुनिया देखने को मिलती है. इसे IMDB पर 5.7 रेटिंग मिली है.

Continues below advertisement

मिलियन-फॉलोअर डिटेक्टिव(2026)साल 2026 में आई इस क्राइम थ्रिलर में एक डिटेक्टिव  महिला सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की मौत की भविष्यवाणी करती है, जो बाद में सच होने लगती है. इसके बाद पुलिस इन हत्याओं की जांच शुरू करती है. इसे IMDb पर 10 में से 6.0 रेटिंग मिली है.

बर्निंग आइस (2017)साल 2017 में रिलीज हुई इस सीरीज की कहानी एक बदनाम पुलिस अफसर की है, जो चीन के हार्बिन शहर में एक सीरियल किलर की तलाश करता है. जांच के दौरान कई ऐसे राज सामने आते हैं, जो मामले को और उलझा देते हैं. इसे IMDb पर 10 में से 7.5 रेटिंग मिली है.

द किंग्स अवतार (2019)साल 2019 में आई इस सीरीज की कहानी ये शिउ नाम के एक प्रोफेशनल ऑनलाइन गेमर की है, जिसे अपनी टीम से बाहर कर दिया जाता है. इसके बाद वो नए नाम से गेम की दुनिया में वापसी करता है और दोबारा टॉप पर पहुंचने की कोशिश करता है. इसे IMDb पर 10 में से 8.1 रेटिंग मिली है.

नोव्हेयर मैन (2019)साल 2019 में रिलीज हुई इस थ्रिलर की कहानी एक  गैंगस्टर  के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे एक ऐसे जुर्म के लिए मौत की सजा  मिलती है जो उसने किया ही नहीं था. वो 10 साल जेल में बिताता है. इसे IMDb पर 10 में से 5.7 रेटिंग मिली है.