एक्सप्लोरर

2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में OTT पर हो रही हैं स्ट्रीम, आज ही निपटा लें

Most Googled Movies 2024 On OTT: साल 2024 में ओटीटी पर कई फिल्मों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है. इनमें स्त्री 2 सहित कई फिल्में शामिल हैं. जानते हैं ये ओटीटी पर कहां स्ट्रीम हो रही हैं.

Watch Most Googled Movies 2024 On OTT: इस साल, दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ मेजर ब्लॉकबस्टर के साथ-साथ छोटे और बड़े स्क्रीन पर क्रिटिक्स द्वारा सराही गई कई फिल्में भी देखी हैं. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी छाप छोड़ी तो वहीं डिजिटल स्पेस में भी इन्हें काफी सराहा गया. ये फिल्में अपने-अपने तरीके से अलग-अलग वजहों से सुर्खियां बटोरने में कामयाब रहीं. वहीं श्रद्धा कपूर स्टारर ‘स्त्री 2’ से लेकर प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ और ऑस्कर-नॉमिनेटेड ‘लापता लेडीज़’ सहित कई फिल्मों को Google पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया.

अगर 2024 की टॉप 10 सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च की गई फिल्मों को अभी तक नहीं देख पाए हैं तो चलिए यहां आपको बताते हैं कि आप ओटीटी पर इन फिल्मों को कहां देख सकते हैं.

'स्त्री 2' ओटीटी पर कहां है अवेलेबल
'स्त्री 2' साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था और राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर स्टारर इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी.'स्त्री 2'  साल 2024 की सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों की लिस्ट में टॉप है. अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है तो इसे आप ओटीटी के प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.  

कल्कि 2898 एडी ओटीटी पर कहां देखें
कल्कि 2898 एडी में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पटानी सहित कई कलाकारों ने अहम रोल प्ले किया था. ये फिल्म भी ब्लॉकबस्टर रही थी. कल्कि 2898 एडी भी साल की सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मो की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. इस मूवी को ओटीटी पर प्राइम वीडियो या नेटफ्लिक्स पर एंजॉय किया जा सकता है.

12वीं फेल ओटीटी पर कहां हो रही स्ट्रीम
विक्रांत मैसी की 12वीं फेल को क्रिटिक्स और ऑडियंस से काफी तारीफ मिली थी. कम बजट में बनी इस इंस्पिरेशनल फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म किया था. ये फिल्म भी साल 2024 की सबसे ज्यादा सर्च की गई मूवी है. इसे आप ओटीटी पर डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर देख सकते हैं.

लापता लेडीज को ओटीटी पर कहां देखें
दो दुल्हनों के ट्रेन में लापता होने की कहानी पर बनी लापता लेडीज की भी हर किसी ने सराहना की थी. आमिर खान द्वारा प्रोड्यूस और किरण राव निर्देशित इस फिल्म को ऑस्कर के लिए भी नॉमिनेशन मिला है. लापता लेडीज भी साल 2024 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों में चौथे नंबर पर है. इसे आप ओटीटी के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

हनु मैन ओटीटी पर कहां हो रही स्ट्रीम
तेजा सज्जा स्टारर हनुमैन को भी दर्शकों ने काफी पसंद किय़ा था. इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त परफॉर्म किया. साल 2024 में हनुमैन भी गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई पांचवीं फिल्म है. इसे आप ओटीटी पर जियो सिनेमा, जी5, और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं

महाराजा ओटीटी पर कहां देखें
विजय सेतुपति और अनुराग कश्यर स्टारर महाराज भी साल 2024 की मोस्ट सर्च की गई फिल्मों की लिस्ट में 6ठे नंबर पर है. इस फिल्म की कहानी ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इसे आप ओटीटी के दिग्गज प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

मंजुम्मेल बॉयज ओटीटी पर कहां है अवेलेबल
मंजुम्मेल बॉयज साल 2024 की गूगल पर सर्च की गई फिल्मों की लिस्ट में सातवें नंबर पर है. इस मूवी को आपने अगर अभी तक नहीं देखा है तो परेशान ना हों इसे आप ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं. ये फिल्म ओटीटी पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है. 

द ग्रेटेस्ट ऑल टाइम ओटीटी पर कहां देखें
द ग्रेटेस्ट ऑल टाइम में थलापति विजय ने लीड रोल प्ले किया है. इस फिल्म को भी दर्शकों ने काफी पसंद किया था. ये फिल्म साल 2024 की सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्मों में 8वें नंबर पर है. इसे आप ओटीटी पर नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

सालार ओटीटी पर कहां हो रही स्ट्रीम
साल 2024 की मोस्ट सर्च की गई फिल्मों में प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म सालार 9वें नंबर पर है. इसे आप ओटीटी पर नेटफ्लिक्स या डिज्नी प्लस हॉट स्टार पर एंजॉय कर सकते हैं. 

आवेशम ओटीटी पर कहां देखे
फहाद फासिल की आवेशम भी काफी चर्चा में रही. इस फिल्म को गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई मूवीज की लिस्ट में10वीं पोजिशन मिली है. इसे आप ओटीटी पर प्राइम वीडियो या हॉट स्टार पर देख सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: 'पैसा और पावर सच को कुछ दिन के लिए छिपा सकते हैं लेकिन', सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने फिर रूपाली गांगुली पर साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
TGIKS 5: आप कहां तक पढ़ी हो? सैफ अली खान ने वाइफ करीना कपूर खान को किया रोस्ट
आप कहां तक पढ़ी हो? सैफ अली खान ने करीना कपूर को किया रोस्ट
प्राइम वीडियो पर देखें 12 मजेदार के-ड्रामा, रोमांस से लेकर थ्रिल तक एंटरटेनमेंट का पिटारा
प्राइम वीडियो पर देखें 12 मजेदार के-ड्रामा, रोमांस से लेकर थ्रिल तक एंटरटेनमेंट का पिटारा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
नेहा बोरा आधी रात हिरासत से छूटीं, पुलिस का अभिजीत दीपके के खिलाफ सख्त एक्शन
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
यूपी में CM योगी या अखिलेश? विधानसभा चुनाव से पहले चौंकाने वाला सर्वे
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
नेहा बोरा कहां हैं? हिरासत पर भड़के अखिलेश यादव, पुलिस से मांगा जवाब
Mattress Care Tips: नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
नया गद्दा खरीदने की नो टेंशन! मैट्रेस टॉपर से होगा बड़ा कमाल
Embed widget