सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले और बॉलीवुड में कथित ड्रग-नेक्सस में रोजाना नए मोड़ आ रहे हैं. अब NCB ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह जैसे फिल्म सितारों को समन भेजा है. NCB की ओर से फिलहाल 7 लोगों को समन भेजा गया है. वहीं एएनआई के मुताबकि 25 सितंबर को दीपिका पादुकोण से पूछताछ होगी. फिलहाल, दीपिका गोवा में एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं और अब, उन्हें शूटिंग छोड़नी होगी क्योंकि एनसीबी ने मुंबई में पूछताछ के लिए आने के लिए अपने तीन दिनों का समय दिया है.
रकुल प्रीत सिंह, सिमोन खंबाटा और श्रुति मोदी को NCB ने कल यानी 23 सितंबर को बुलाया गया है. वहीं सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को 26 सितंबर को NCB द्वारा पूछताछ की जाएगी. सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान ड्रग्स के बारे में कई कथित चैट सामने आने के बाद अभिनेताओं को तलब किया गया है. इससे पहले सिमोन खंबाटा, करिश्मा प्रकाश और श्रुति मोदी को भी एनसीबी ने जांच के लिए बुलाया गया है.
इसी बीच कंगना रनौत का एक ट्वीट जबरदस्त चर्चा में आ गया है. कंगना ने अपने ट्वीट में किसी का नाम नहीं लिया है. कंगना रनौत ने कुछ देर पहले ही अपने ट्विटर एकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि, 'आखिरकार पहली बार बॉलीवुड माफिया सोच रहे होंगे कि काश सुशांत को मारा ना गया होता और कंगना को दीवार की ओर धकेला ना गया होता, पहली बार वो अपनी क्रूरता, दूसरों को दुख पहुंचाकर खुश होने वाली प्रवृत्ति और चुप्पी पर पछतावा कर रहे हैं. पहली बार वो सोच रहे हैं कि काश वो समय को बदल सकते और हमें वापस ला सकते'. इस पोस्ट के साथ कंगना ने एक स्माइली का इस्तेमाल भी किया है.
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत ने पूरे बॉलीवुड को हिला के रख दिया है. आपको बता दें कि, सुशांत सिंह राजपूत की टैलेंट मैनेजर जया साहा, अबिगैल पांडे और सनम जोहर से आज एनसीबी की टीम पूछताछ कर रही है. जया साहा से लगातार तीसरे दिन पूछताछ हो रही है.