Jeh Ali Khan नहीं, Kareena Kapoor और Saif Ali Khan ने दूसरे बेटे का नाम रखा है Jehangir
एबीपी न्यूज़ | 09 Aug 2021 08:37 PM (IST)
अब जो खुलासा हुआ है उसके अनुसार करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के दूसरे बेटे का नाम ‘जहांगीर’ (Jehangir) बताया जा रहा है.
करीना कपूर खान, सैफ अली खान
Kareena Kapoor Khan second baby name is Jehangir: एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) और एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इसी साल दूसरी बार पेरेंट्स बने हैं. आपको बता दें कि अभी तक सैफ और करीना ने अपने दूसरे बेबी का चेहरा दुनिया को नहीं दिखाया है. दूसरे बेबी के जन्म के बाद से ही लोगों को यह जानने में दिलचस्पी थी कि एक्ट्रेस अपने बेटे का नाम क्या रखती हैं. दरअसल, ऐसा इसलिए भी था क्योंकि करीना के घर जब पहले बेटे का जन्म हुआ तो उसका नाम ‘तैमूर’ (Taimur) रखा गया था.
यह नाम एक क्रूर तुर्क शासक ‘तैमूरलंग’ के नाम पर आधारित है. हालांकि, सैफ-करीना का तर्क इससे अलग था. हालांकि, जैसे ही लोगों को यह पता चला कि करीना और सैफ अली खान ने अपने बेटे का नाम तैमूर रखा है तो काफी हंगामा मचा था. यही वजह थी कि करीना जब दूसरी बार मां बनीं तो लोग जानना चाहते थे कि वो अपने बेटे का नाम क्या रखने वाली हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से कुछ ही दिनों पहले पता चला था कि करीना ने अपने दूसरे बेटे का नाम जेह अली खान रखा है.
हालांकि, अब जो खुलासा हुआ है उसके अनुसार करीना और सैफ के दूसरे बेटे का नाम ‘जहांगीर’ बताया जा रहा है और जहांगीर का निक नेम ही जेह है. यह खुलासा करीना कपूर द्वारा हाल ही में लिखी गई किताब ‘प्रेग्नेंसी बाइबल: द अल्मेटीमेट मैन्युअल फॉर मॉम टू बी’ से हुआ है. बताया जा रहा है कि करीना ने इस किताब में जेह की तस्वीरों के नीचे उसका नाम ‘जहांगीर’ लिखा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैफ के दूसरे बेटे का पूरा नाम जहांगीर अली खान है. बहरहाल, अब यह देखना मजेदार होगा कि करीना और सैफ के फैन्स इस नाम पर कैसा रिएक्शन देते हैं.