Bigg Boss 14 की कंटेस्टेंट निक्की तंबोली शो के दौरान अपनी चीज़ को लेकर अड़ी रहती है और साथ ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. घर में सबसे ज्यादा चर्चा निक्की तंबोली की हो रही है और सलमान खान ने भी ये कहा है कि सिर्फ उनके ही इर्द-गिर्द सारी चीजें हो रही हैं.
साउथ एक्ट्रेस निक्की तंबोली को ज्यादातर बिग बॉस-14 में सभी कंटेस्टेंट से कपड़ों के लिए लड़ते हुए देखा जाता है. बिग बॉस 14 के लिए निक्की तंबोली घर में पूरी तैयारी के साथ आई हैं. निक्की तंबोली घर कई सारे सूटकेस भरकर कपड़े लाई हैं. आपको बता दें, निक्की तंबोली ने दो महीने पहले से ही बिग बॉस के लिए तैयारियां शुरू कर दी थीं.
निक्की तंबोली ने तीन स्टाइलिस्ट को भी हायर किया था, जो दो महीने से उनके सामान की पैकिंग में जुट गए थे. निक्की तंबोली घर में एक महीने के लिए 18 लहंगे लेकर आई हैं. निक्की तंबोली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैंने तीन स्टाइलिस्ट्स को हायर किया है. मैंने उन्हें बताया है कि मैं शो में पटाखा दिखना चाहती हूं. मेरे फैन्स मुझसे बहुत उम्मीद करते हैं और मैं उन्हें निराश नहीं कर सकती हूं. मैं उनके लिए अच्छा दिखना चाहती हूं और अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करना चाहती हूं.
निक्की ने आगे कहा था कि मुझे तैयार होना और मेकअप करना बहुत पसंद है, इसलिए मुझे अपने आउटफिट्स के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी. सिर्फ वीकेंड के एपिसोड में ही नहीं मैं रोजाना लहंगा पहनना चाहती हूं. मैं एक महीने के लिए 18 लहंगे लेकर जा रही हूं.