सिर्फ इतने मिनट में झटपट हो गया था Varun Dhawan की दुल्हनिया Natasha Dalal का ब्राइडल मेकअप
एबीपी न्यूज़ | 25 Jan 2021 11:17 PM (IST)
हाल ही में हेयर और मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें नताशा शादी से पहले रेडी हो रही हैं. नम्रता ने एक इंटरव्यू में नताशा के मेकअप की डिटेल्स भी शेयर की हैं.

वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी 24 जनवरी को अलीबाग़ में हुई. शादी के बाद अब कुछ फोटो और वीडियो सामने आ रहे हैं. हाल ही में हेयर और मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें नताशा शादी से पहले रेडी हो रही हैं. नम्रता ने एक इंटरव्यू में नताशा के मेकअप की डिटेल्स भी शेयर की हैं. उन्होंने कहा, अगर आप लाइट कलर का ऑउटफिट पहन रही हैं तो ज्यादातर दुल्हनें लिप्स को ब्राइट रखते हुए आंखों पर न्यूड मेकअप करती हैं. या अगर वह आंखों को हाईलाइट करती हैं तो ट्रेडिशनल स्मोकी ऑई मेकअप ही किया जाता है. लेकिन नताशा के साथ हमने ऐसा नहीं किया. उनके मेकअप को बहुत सिंपल रखा. उनका मेकअप बहुत जल्दी हो गया. हमें सिर्फ 35 मिनट लगे. वो बहुत यंग हैं तो हम उनके चेहरे पर मेकअप की परतें बिलकुल नहीं चढ़ाना चाहते थे. आपको बता दें कि नताशा ने शादी में खुद का डिज़ाइन किया हुआ लहंगा पहना था. उनके लहंगे का रंग ऑफ़ व्हाइट था जिसमें गोल्ड और सिल्वर डिटेलिंग थी. नताशा शादी की हर तस्वीर में बेहद खूबसूरत लगीं. नताशा और वरुण काफी लंबे वक्त से रिलेशनशिप में थे. दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते हैं. नताशा फैशन डिज़ाइनर हैं. उन्होंने न्यूयॉर्क से फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की हुई है.