Kriti Sanon Mimi online leak: कृति सेनन (Kriti Sanon) और पंकज त्रिपाठी की अपकमिंग फिल्म 'मिमी' (Mimi) अपनी निर्धारित रिलीज डेट से चार दिन पहले रिलीज हो गई है. फिल्म को 30 जुलाई से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने के लिए स्लेट किया गया था. हालांकि, फिल्म के मेकर्स ने इसे रिलीज डेट से पहले ही स्ट्रीम कर दिया है क्योंकि फिल्म पायरेटेड वेबसाइटों पर लीक हो गई थी. फुल एचडी और 4K में 'मिमी' (Mimi) की बूटलेग्ड कॉपियां सोमवार को कई साइटों और टेलीग्राम पर लीक हो गई है.  इससे पहले, सलमान खान की राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई भी रिलीज से पहले ही ऑनलाइन लीक हो गई थी. हाल ही में फिल्म के निर्माता दिनेश विजान ने इंस्टाग्राम लाइव सेशन में फिल्म के जल्दी रिलीज होने के बारे में बात की. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित, उन्होंने कहा कि 'जल्द रिलीज कृति को जन्मदिन का तोहफा है'. आपको बता दें कि 27 जुलाई यानी कल कृति सेनन का जन्मदिन है. दिनेश ने कहा था, 'जैसे बच्चे समय से पहले पैदा होते हैं, वैसे ही हमारी फिल्म भी जल्दी आ सकती है.'

बात करें फिल्म की कास्ट की तो कृति सेनन के अलावा फिल्म में साईं तम्हनकर, सुप्रिया पाठक और मनोज पाहवा भी लीड रोल में हैं. ट्रेलर इस महीने की शुरुआत में जारी किया गया था जिसमें पता चला था कि कृति एक विदेशी जोड़े के लिए सरोगेट मदर की भूमिका निभाती हैं क्योंकि उन्हें इसके लिए 20 लाख रुपये मिल रहे होते हैं. आपको बता दें कि मिमी राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता मराठी फिल्म माला आई व्हायची की हिंदी रीमेक है! फिल्म के लिए कृति ने 15 किलो वजन बढ़ाया था.

मीडिया से बातचीत के दौरान फिल्म के बारे में कृति ने कहा था, ये एक बहुत ही एंटरटेनिंग फिल्म है, जो हास्य से भरपूर है, और बहुत सारे उतार-चढ़ाव से भरी है. मैं जिस महिला की भूमिका निभा रही हूं, उसका एक सुंदर ग्राफ है जिसका नाम है मिमी." फिल्म में सुप्रिया ने कृति की मां की भूमिका निभाई है. हाल ही में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में सुप्रिया के बारे में बात करते हुए, कृति ने कहा था, 'मेरी मां जो मुझे ताना मारती है. वो मां की मां हैं.. जिस तरह से सुप्रिया मैम ने उस चरित्र को निभाया, उन्होंने उसे पूरी तरह से फ़्लिप कर दिया. उनके बारे में बहुत सी बातें जो मेरी मां की तरह हैं. इसलिए, मैं वास्तव में अपनी मां को उनमें देख रही थी. '

यह भी पढ़ेंः

Mimi से Natkhat तक, ये OTT Content आपको जरूर आएगा पसंद, लिस्ट में और भी हैं शानदार नाम

Bhabhiji Ghar Par Hai फेम Falguni Rajani उर्फ गुलफाम कली ने किया खुलासा, 'स्टीरियोटाइप से बचने के लिए फैमिली ड्रामा करना चाहती हूं'