Malaika Arora Viral Photo: बॉलीवुड डीवा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं. कभी अपने लुक को लेकर तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर. मलाइका अपनी फिटनेस से लोगों को फिट रहने के लिए मोटिवेट करती हैं. मलाइका की वर्कआउट वीडियो और तस्वीरें आए दिन वायरल होती रहती हैं. मलाइका ने इस बार बिकिनी में फोटोज शेयर की हैं. जो पोस्ट होते ही वायरल हो गई हैं. मलाइका फोटोज में अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. साथ ही पानी में एंजॉय करती नजर आ रही हैं.
मलाइका ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज का कोलाज शेयर किया है जिसमें वह समंदर में एंजॉय करती नजर आ रही हैं. मलाइका कहां पर एंजॉय कर रही हैं ये किसी को नहीं पता है क्योंकि उन्होंने तस्वीर के साथ लोकेशन नहीं बताई है.
खुद को बताया बीच बेबीफोटोज में मलाइका ब्लैक एंड व्हाइट बिकिनी में नजर आ रही हैं. उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- मैं एक बीच बेबी हूं. मलाइका का ये पोस्ट वायरल हो गया है.
फैंस ने किए कमेंटमलाइका के इस पोस्ट को कुछ ही मिनटों में हजारों लोग लाइक कर चुके हैं. मलाइका के इस पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं. डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने हार्ट और फायर इमोजी पोस्ट किए. वहीं एक फैन ने लिखा- इंप्रेसिव. मलाइका के फैंस उनकी तस्वीरों पर फायर इमोजी पोस्ट कर रहे हैं.
मलाइका अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में हैं. रिपोर्ट्स की माने तो मलाइका और अर्जुन कपूर इस साल शादी के बंधन में बंध जाएंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक वह नवंबर या दिसंबर में शादी कर सकते हैं. हालांकि दोनों में से किसी ने इस पर कोई जानकारी नहीं दी है.
ये भी पढ़ें: Nikamma Title Track Out: निकम्मा का टाइटल ट्रेक रिलीज, शिल्पा के ठुमके ने लगाई स्टेज पर आग
Dhaakad हुई फ्लॉप तो कंगना रनौत हो गईं ट्रोल, अब रिचा चड्ढा ने दिया ये बड़ा बयान