Malaika Arora Arbaaz Khan Divorce: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) की जोड़ी एक समय इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी हुआ करती थी. हालांकि, आज यह दोनों साथ नहीं हैं. कहते हैं कि एक फोटोशूट के दौरान मलाइका और अरबाज़ की मुलाकात हुई थी और यहां पहली नज़र में ही इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया था. साल 1998 में इनकी शादी हुई और इस शादी से इनके घर बेटे अरहान खान (Arhaan Khan) का जन्म हुआ. हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद मलाइका और अरबाज़ में अनबन बढ़ने लगी जिसके बाद साल 2017 में इन्होंने एक दूसरे से तलाक ले लिया था. बहरहाल, आज जो किस्सा हम आपको सुनाने जा रहे हैं वो तब का है जब मलाइका और अरबाज़ का तलाक नहीं हुआ था.  यह दोनों चर्चित चैट शो ‘कॉफ़ी विथ करण’ (Koffee With Karan) में पहुंचे हुए थे. इस दौरान करण जौहर (Karan Johar) से बातचीत में मलाइका ने कहा था कि उनके ससुराल वाले बहुत अच्छे लोग हैं, वे काफी सपोर्टिव हैं सबसे बड़े ही अदब से पेश आते हैं.

मलाइका ने इस दौरान यह भी कहा था कि यदि उन्हें मौक़ा मिला तो वे दोबारा खान परिवार की बहू बनना पसंद करेंगी. हालांकि, किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो साल 2016 से मलाइका और अरबाज़ अलग-अलग रहने लगे थे. वहीं, साल 2017 में इन्होंने आधिकारिक रूप से तलाक ले लिया था. 

 आपको बता दें कि तलाक के बाद मलाइका और अरबाज़ अपनी-अपनी लाइफ में सेट हैं. मलाइका जहां एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को डेट कर रही हैं, वहीं अरबाज़ खान इटालियन मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ सीरियस रिलेशन में हैं.

Salman Khan Bodyguard: सलमान खान को हर खतरे से बचाते हैं बॉडीगार्ड शेरा, सालाना कमाई सुन दंग रह जाएंगे!

Mahima Chaudhry: नए वीडियो में फिर छलके महिमा चौधरी के आंसू, कैंसर के बाद बदले लुक पर कही ये बड़ी बात