Malaika Arora Divorce: मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अरबाज़ खान (Arbaaz Khan) से जुड़े ढ़ेरों किस्से आज भी सुने और सुनाए जाते हैं. इनकी शादी से लेकर तलाक तक ने खासी सुर्खियां बटोरीं थीं. आपको बता दें कि मलाइका और अरबाज़ की पहली मुलाकात एक फोटोशूट के दौरान हुई थी. यहां एक-दूसरे को देखते ही इन्हें प्यार हो गया था. कुछ साल डेट करने के बाद मलाइका और अरबाज़ में ने साल 1998 में शादी कर ली थी. इस शादी से इनके घर बेटे अरहान खान का जन्म हुआ था. हालांकि, शादी के 19 साल बाद सबको चौंकाते हुए मलाइका और अरबाज़ ने एक-दूसरे से तलाक ले लिया था. आज हम आपको तलाक के बाद मलाइका द्वारा दिए एक इंटरव्यू के बारे में बताने जा रहे हैं. इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने कहा था कि, ‘मुझे इस बात की ख़ुशी है कि तलाक लेने जैसा निर्णय मैने खुद लिया है’. मलाइका ने इसके साथ ही यह भी कहा था कि, ‘सबको प्यार करने और दोबारा रिलेशन में रहने का पूरा अधिकार है, कोई भी अपनी पूरी लाइफ सिंगल रहकर या अकेले में नहीं काटना चाहता’.
आपको बता दें कि अरबाज़ भी तलाक के बाद मीडिया में यह बयान दे चुके हैं कि उन्होंने हमेशा मलाइका को सपोर्ट ही किया और कभी किसी बात के लिए उनके साथ रोका टोकी नहीं की थी.
Nisha Noor: एड्स से हुई थी इस साउथ एक्ट्रेस की दर्दनाक मौत, आखिरी समय में शरीर में पड़ गए थे कीड़े