Malaika Arora ने दिखाई अपने घर की एक झलक, देखिए कैसा है एक्ट्रेस का लिविंग रूम
एबीपी न्यूज़ | 07 Sep 2021 10:36 PM (IST)
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के मुंबई स्थित घर की इन तस्वीरों में आप एक्ट्रेस के लिविंग रूम में एक वास देख सकते हैं जिसमें लाल रंग के गुलाब के फूल सजे हुए हैं.
मलाइका अरोड़ा
Malaika Arora House: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने हाल ही में इन्स्टाग्राम पर अपने घर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनके चलते वो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में हैं. दरअसल, मलाइका ने हाल ही में इन्स्टा स्टोरी पर अपने घर की तस्वीरें शेयर की हैं, इन तस्वीरों में आप मलाइका का लिविंग रूम देख सकते हैं, मलाइका के मुंबई स्थित घर की इन तस्वीरों में आप एक्ट्रेस के लिविंग रूम में एक वास देख सकते हैं जिसमें लाल रंग के गुलाब के फूल सजे हुए हैं, साथ ही यहां एक सफ़ेद सोफा भी दिखाई देता है जो घर की सुंदरता में चार चांद लगा रहा है.
मलाइका ने इन्स्टा स्टोरी पर शेयर की इन तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है ‘होम’ साथ ही इन तस्वीरों में हार्ट शेप के साथ एक जलती हुई मोमबत्ती भी दिखाई देती है. आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब एक्ट्रेस अपने घर की तस्वीरें शेयर कर रहीं हों, इससे पहले भी इसी साल अगस्त के महीने में मलाइका ने अपने घर की तस्वीरें शेयर की थीं. दरअसल, यह वो मौक़ा था जब एक्टर अर्जुन कपूर, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा के घर लंच पर आए थे. आपको बता दें कि मलाइका ने इस लंच से जुड़ी ढ़ेरों तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिसमें एक्ट्रेस के घर का डाइनिंग एरिया भी देखा जा सकता था.
आपको बता दें कि मलाइका अपने बेटे अरहान के साथ रहती हैं. हालांकि, इनदिनों एक्ट्रेस पूरी तरह से अकेली हैं क्यूंकि उनके बेटे अरहान हायर स्टडीज के लिए देश से बाहर गए हुए हैं. मलाइका कहती हैं, ‘ यह बेहद कठिन हैं, मैं आज भी कोशिश कर रहीं हूं कि खुद को समझा पाऊं कि अरहान अब यहां नहीं हैं लेकिन यह बेहद मुश्किल है और शायद ही मैं इस बात के लिए खुद को समझा पाऊं’.