मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और उनके ब्यायफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) इन दिनों गोवा में क्रिसमस हॉलीडे मना रहे हैं. दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. साथ ही फैंस अपने रिएक्शन देते हुए नज़र आ रहे हैं. मलाइका अरोड़ा गोवा (Goa) में अपने परिवार और अपने बच्चों के साथ छुट्टियां एन्जॉय करती नज़र आईं. उन्होंने गोवा में सभी के साथ क्रिसमस पार्टी भी की. साथ ही मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर भी की. सभी फोटोज में मलाइका अरोड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं.

आपको बता दें, हाल ही में मलाइका अरोड़ा मुंबई के एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं. इसी के साथ अर्जुन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक फोटो शेयर की है, जिसमें मलाइका अरोड़ा, बहन अमृता अरोड़ा, उनके दोस्त सर्वेश शशि नजर आ रहे हैं. अर्जुन ने फोटो को शेयर करने के साथ लिखा. ‘गोवा डायरीज.’ वहीं मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर मैक्लोडगंज में साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नज़र आए थे. इसी के साथ मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपनी बहन अमृता अरोड़ा के साथ एक फोटो शेयर की है.

फोटो में दोनों गोवा में मस्ती करते नज़र आए. क्रिसमस के मौके पर मलाइका अरोड़ा अपनी फैमिली के साथ पार्टी करती नज़र आई और साथ ही उस पार्टी में अर्जुन कपूर भी नज़र आए. इस फोटो को फैंस ने काफी पसंद किया था. वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका अरोड़ा डांस शो इंडिया बेस्ट डांसर में बतौर जज नज़र आई थीं.