नई दिल्ली: विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म 'शिकारा' रिलीज हो चुकी है. इस फिल्म की कहानी कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है. यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही काफी विवादों का सामना कर चुकी है. फिल्म में दिखाए गए दृश्यों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है.
वहीं इस फिल्म को देखने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी भी अपनी बेटी प्रतिभा के साथ पहुंचे. फिल्म में कश्मीरी पंडितों का दर्द देख आडवाणी खुद को नहीं रोक पाए और उनके आंसू छलक गए. वह अपने आंसू रोकने की कोशिश कर रहे थे लेकिन रोक नहीं पाए. इसी दौरान फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने उन्हें संभाला. वहीं इस सीन को कैमरे में रिकार्ड कर लिया गया.
डायरेक्टर विनोद चोपड़ा ने ये वीडियो अपने ट्विटर एकाउंट पर भी शेयर किया. साथ ही उन्होंने लिखा, ''शिकारा की स्पेशल स्क्रीनिंग में श्री एल के आडवाणी… हम आपके आशीर्वाद और तारीफ के लिए आभारी हैं.''
आलिया भट्ट संग फेरे लेंगे रणबीर कपूर, इसी साल कर सकते हैं शादी
फिल्म की कहानी में दिखाया गया है, कैसे कश्मीरी पंडितों को 1990 की शुरुआती में कश्मीर घाटी से भागने के लिए मजबूर किया गया था. वहीं कुछ लोगों ने इस फिल्म का जमकर विरोध भी किया और फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की. साल 2007 के बार विधु विनोद चोपड़ा ने यह फिल्म बनाई है. यह फिल्म इनके बहुत करीब है. इस फिल्म में मेन रोल निभा रहे एक्टर और एक्ट्रेस भी नए हैं. बता दें एक्ट्रेस सादिया और एक्टर आदिल खान अहम भूमिका निभा रहे हैं.
फिल्म की रिव्यू की बात करें तो फि ल्म शानदार रही है. लोग सोशल मीडिया पर इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. आडवाणी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यूजर्स इस वीडियो जमकर कमेंट के साथ-साथ शेयर भी कर रहे हैं.
